पर्रिकर की चिट्ठी सोशल
गंगनम नहीं, जीतने के बाद ऐसे थिरके क्रिस गेल,
Posted By : Admin
मोहाली। IPL 2018 में रविवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब ने एक रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 4 रनों से हरा दिया। इस मैच में पंजाब के लिए हीरो बने क्रिस गेल। इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे गेल ने 33 गेंदों पर ताबड़तोड़ 63 रन बनाए। इस दौरान गेल ने सिर्फ 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक भी पूरा किया। ये गेल की ही तूफानी बल्लेबाजी थी कि मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब ने बीस ओवरों में 198 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया। जीत के लिए मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्न
सुपर किंग्स महज 4 रन से चूक गई। मैच की आखिरी गेंद पर कप्तान धोनी का छक्का भी चेन्नई सुपर किंग्स की हार टाल न सका। जीत के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी काफी खुश नजर आए। खासतौर पर क्रिस गेल। उनकी खुशी का अंदाजा इस वीडियो में लगाया जा सकता है, जिसमें वो बिना शर्ट के ड्रेसिंग रूम के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं जैसा ही कैमरे की नजर उन पर पड़ती है, गेल अपने अंदाज में थिरकने लगते हैं।
संबंधित खबरें
-
अपनी मंगेतर के साथ कुछ इस
April 16, 2018 12 : 35 : 41 PM -
IPL 2018: सैमसन ने RR को RCB पर दिला
April 16, 2018 12 : 36 : 12 PM -
नकल बॉल से जीती SRH, KKR के कप्
April 16, 2018 12 : 38 : 52 PM