पर्रिकर की चिट्ठी सोशल
अपनी मंगेतर के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आए आकाश अंबानी
Posted By : Admin
मुंबई। आकाश अंबानी अपनी मंगेतर श्लोका मेहता के साथ वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मैच का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। नीता अंबानी भी इस दौरान अपने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रही थीं। आकाश शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपनी टीम मुंबई इंडियंस के खिलाडि़यों की हौसला-अफजाई कर रहे थे। श्लोका भी उनके साथ मैच का आनंद उठा रही थी। इस मैच में दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से पराजित किया। आईपीएल के इस सत्र में मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसे लगातार तीन मैचों में हार क
सामना करना पड़ा। देखते ही देखते आकाश और श्लोका की फोटोज वायरल हो गई। आकाश और श्लोका की कुछ समय पहले ही सगाई हुई थी और इसके बाद एंटीलिया में भव्य पार्टी दी गई थी। इस पार्टी में शाहरुख खान, करण जोहर, ऐश्वर्वा राय बच्चन, कैटरिना कैफ, जॉन अब्राहम और राजकुमार हिरानी जैसी फिल्मी हस्तियां तथा जहीर खान और हरभजनसिंह जैसे क्रिकेटर उपस्थित थे। इनकी इस साल दिसंबर में शादी संभावित है।
संबंधित खबरें
-
गंगनम नहीं, जीतने के बाद ऐ
April 16, 2018 12 : 32 : 08 PM -
IPL 2018: सैमसन ने RR को RCB पर दिला
April 16, 2018 12 : 36 : 12 PM -
नकल बॉल से जीती SRH, KKR के कप्
April 16, 2018 12 : 38 : 52 PM