भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों अपने घर में समय बिता रहे हैं। धोनी अपने घर में परिवार के लोगों के अलावा पालतू जानवरों और गाड़ियों के साथ भी समय बिता रहे हैं। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में धोनी अपने घोड़े चेतक की पीठ पर हाथ फेर रहे हैं। घोड़ा भी अपने मालिक का स्पर्श पाकर बोहतर महसूस कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि घोड़ा धोनी का प्यार पाकर बहुत सुकून में है। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
धोनी का जानवरों के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है। वो इससे पहले भी अपने कुत्तों और बाकी जानवरों के साथ मस्ती करते देखे गए हैं। धोनी का यह वीडियो उनकी पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। अब तक 4.77 लाख से ज्यादा लोग यह वीडियो देख चुके हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और पूर्व मिस इंडिया अलंकृता सहाई ने भी यह वीडियो लाइक किया है। वीडियो में घोड़ा जमीन पर लेटा हुआ है और धोनी उसके ऊपर हाथ फेर रहे हैं। वीडियो में धोनी और चेतक दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
इसी महीने की शुरुआत में चेतक धोनी के घर पहुंचा था। साक्षी ने इसका वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके बाद से वो लगातार अपने घोड़े की फोटो शेयर करती रहती हैं।