संसद भवन की सुरक्षा में सेंध के आरोपियों में नीलम भी शामिल है। नीलम मूल रूप से हरियाणा के जिंद की रहने वाली है। अब नीलम को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं।
मिलिए नीलम आजाद से। उस महिला से जिसने आज संसद की सुरक्षा में सेंध लगाई। वह एक सक्रिय कांग्रेस/आई.एन.डी.आई गठबंधन समर्थक हैं। वह एक आंदोलनजीवी हैं, जिन्हें कई विरोध प्रदर्शनों में देखा गया है। प्रश्न यह है कि इन्हें किसने भेजा? उन्होंने भाजपा सांसद से विजिटर पास प्राप्त करने के लिए मैसूर से किसी को क्यों चुना?
नीलम की कसाब से तुलना
इसके साथ ही अमित मालवीय ने नीलम की तुलना 26/11 आतंकी हमले के मुख्य आतंकी अजमल कसाब से। अमित मालवीय ने लिखा, अजमल कसाब ने भी लोगों को गुमराह करने के लिए हाथ पर कलावा पहना था। यह एक ऐसी ही चाल है।
घटना में नाम सामने आने के बाद नीलम के भाई ने कहा कि उसे जानकारी नहीं थी कि बहन दिल्ली में ऐसा कुछ करने जा रही है। वहीं मां ने बताया कि बेटी बेरोजगारी से परेशान थी। नीलम पर आरोप है कि वो माओवादियों से जुड़ी हो सकती है। उसके पास से ऐसा ही साहित्य मिला है। वह पहले गांव में बच्चों को पढ़ाती थी। उस दौरान आपत्तिजनक बातें सिखाने के कारण गांव में विरोध हुआ था और ग्रामीणों ने अपने बच्चों को भेजना बंद कर दिया था।