गोरी मेम के बगल में बैठे मौज से मैच देखते दिखे शिखर धवन, आखिर कौन है ये मिस्ट्री गर्ल?

0

दुबई: टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच का लुत्फ उठाने चैंपियंस ट्रॉफी के ब्रैंड एम्बेसडर बनकर पहुंचे थे। इस बीच धवन को स्टैंड्स में एक विदेशी महिला के साथ बैठे देखा गया था। धवन और इस महिला के फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिस पर फैंस तरह-तरह के दावे कर रहे हैं। कुछ ने दावा किया कि इस महिला पर शिखर धवन का दिल आ गया है।

कौन है शिखर धवन के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल?

शिखर धवन को इस महिला के साथ देख लोग कह रहे हैं कि वो एक बार फिर से किसी को डेट कर रहे हैं। ये बात इसलिए भी ज्यादा उठ रही है क्योंकि धवन का तलाक हो चुका है। कुछ समय पहले शिखर धवन एक विदेशी महिला के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए थे। इस महिला का नाम सोफी बताया जा रहा है और धवन इसे सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं। हालांकि अभी डेटिंक की खबर आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।

आयशा के साथ लव स्टोरी हुई थी शुरू

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की लव स्टोरी फेसबुक पर हुई है। धवन ने फेसबुक पर आयशा को देखा था। फिर रिक्वेस्ट भेजी और यहीं से प्रेम कहानी शुरू हो गई। आयशा का अपने पहले पति से तलाक हो गया था। आयशा की पहली शादी से दो बेटियां भी थीं। इसके बाद भी शिखर धवन आयशा दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here