आपके मन में सवाल जरूरी आता होगा कि जमीन के नीचे आखिर क्या-क्या है। वैज्ञानिकों का कहना है कि धरती के नीचे पानी, खनिज और डायमंड है। लेकिन अब खुलासा हो गया है कि पृथ्वी के नीचे क्या है। दरअसल साइंटिस्टों को धरती की सतह से एक हीरा मिला है। जिससे पहले कभी देखा नहीं गया।
एक बड़ी सफलता हाथ लगी
वैज्ञानिकों ने कहा कि इस डायमंड से पता लगाया जा सकता है कि धरती के नीते क्या है। इस हीरे को Davemaoite नाम दिया गया है। यह हाई-प्रेशर कैल्शियम सिलिकेट पेरोव्स्काइट से बना है। बता दें ये एक क्रिस्टलीय संरचना है, जो पृथ्वी की ठोस परत बनती है। साइंटिस्टों के हाथों खनिज से एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना में मिला
हीरा जमीन के अंदर 660 किमी नीचे मिला है। वैज्ञानिकों ने इसे दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना में खोजा है। इस हीरे के अंदर डेवमॉयट नाम का एक नया खनिज मिला है। इसके जरिए अब पता लगाया जा सकता है कि पृथ्वी की सतह पर असल में क्या है।
डायमंड की उम्र इतनी
लास वेगास के नेवादा यूनिवर्सिटी की खनिज विज्ञानी ओलिवर त्सचुनर ने इस खोज को विज्ञान के लिए जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि अगर इस हीरे को धरती के ऊपर लाते हैं, तो आसानी से टूट सकता है। यहां दबाव में भारी कमी आती है, क्योंकि यह एक हीरे के अंदर था। इस लिए अभी तक सुरक्षित है। इस डायमंड की उम्र 10 करोड़ से 150 साल के बीच हो सकती है।