पुराने राम मंदिर में 3 फरवरी से आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह संपन्न

0

माघ मास पावन पर्व के अवसर पर नगर के पुराने राम मंदिर में 3 फरवरी से आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आज गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ समापन किया गया। जहां परीक्षित मोक्ष, गीता सार की संगीतमय प्रस्तुति कथावाचक पंडित मधुरेश मिश्र के द्वारा दी गई। वहीं हवन यज्ञ पूर्ण आहुति और महाप्रसाद का वितरण कर श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन किया गया।आपको बताए कि समस्त श्रद्धालु भक्तों द्वारा प्रतिवर्ष माघ मास पावन पर्व के अवसर पर पुराने राम मंदिर में संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जाता है। प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी समस्त श्रद्धालु भक्तों द्वारा यह आयोजन 3 फरवरी से किया गया था। 3 से जहां 9 फरवरी गुरुवार तक आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में कथावाचक पंडित मधुरेश मिश्र द्वारा रोजाना संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों की प्रस्तुति दी गई। इसमे शुक्रवार 3 फरवरी को सुकदेव जन्म ,परीक्षित जन्म, हिरण्याक्ष वध, प्रसंग की प्रस्तुति दी गई। तो वही 4 फरवरी शनिवार को ध्रुव चरित्र ,जड़ भरत, आख्यान, 5 फरवरी रविवार को प्रहलाद चरित्र ,गजेंद्र मोक्ष, सुंदर मंथन, 6 फरवरी सोमवार को रामचरित्र एवं श्री कृष्ण जन्म ,7 फरवरी मंगलवार को बाललीला, कंस वध, गोवर्धन पूजा रुक्मणी विवाह की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इसी तरह 8 फरवरी बुधवार को जरासंध वध, शिशुपाल वध ,सुदामा चरित्र का वर्णन किया गया तो वही आज 9 फरवरी गुरुवार को परीक्षित मोक्ष, गीता सार, हवन यज्ञ, पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर इस संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा प्रवचन का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here