पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी शिशुपाल सिंह यादव 15887 मतों से जीते, क्‍या कहा भाजपा प्रत्‍याशी ने

0

पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी शिशुपाल सिंह यादव 15887 मतों से जीत गए हैं। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नितेंद्र सिंह को हरा दिया। डॉ. यादव की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्‍न मनाना शुरू कर दिया। हालांकि अभी फायनल रिजल्‍ट सीट आने वाली है। इसके बाद पूरी मतणना की स्थिति साफ हो जाएगी।

मतगणना के आखिरी राउंड में भाजपा को 3136 मत मिले और कांग्रेस को 2991 मिले। कुल मिलाकर भाजपा को 82673 मत मिले और कांग्रेस को 66986 मत मिले। इस तरह से भाजपा को 15887 मतों से जीत मिल गई।मतगणना के परिणाम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ता व निवाडी विधायक अनिल जैन व टीकमगढ् विधायक राकेश गिरी गोस्‍वामी सहित सभी कार्यकर्ता नाचने लगे और जश्‍न मनाने लगे।

अभी तक का परिणाम

भाजपा-82673

कांग्रेस-66986

पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में मतगणना के 21 राउंड पूरे हाे चुके हैं। भाजपा 15 हजार मतों से आगे है। कांग्रेस प्रत्‍याशी नितेन्‍द्र सिंह राठौर ने हार मान ली है। साथ ही भाजपा पर बूथ कैप्‍चरिंग का आरोप भी लगाया है।

21वें राउंड में भाजपा को 4061 मत मिले और कांग्रेस प्रत्‍याशी को 2072 मत मिले। अभी तक भाजपा सभी राउंड में 79292 मत व कांग्रेस को 63796 मत मिले हैं। इस तरह से भाजपा 15496 मतों से आगे चल रही है। अब बस मतगणना का एक और राउंड बचा हुआ है। भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल यादव की जीत के बाद जश्न मनना शुरू हो गया है। भाजपा विधायक अनिल जैन और राकेश गिरी ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते हुए नजर आए।

विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में मतगणना के 21राउंड पूरे हाे चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी 13553 मताें से आगे चल रहे हैं। भाजपा काे इस राउंड में 3584 वाेट मिले हैं, जबकि कांग्रेस काे 2483 वाेट हासिल हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी डा शिशुपाल यादव काे 75221 मत, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नितेंद्र सिंह राठाैर काे 61724 वाेट मिले हैं। वहीं डाक मतपत्राें की गणना भी जारी है। इसमें भाजपा काे 245 और कांग्रेस काे 199 मत मिले हैं। कुल मिलाकर कर्मचारियाें का वाेट भी भाजपा काे गया है। 20राउंड पूरे हाेने के साथ ही चुनाव की तस्वीर भी काफी हद तक साफ हाे चुकी है। कांग्रेस जिस सीट काे लेकर सबसे अधिक आश्वस्त थी, वही अब खतरे में दिखाई देने लगी है। यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने सबसे ज्यादा आठ सभाएं की थी। चुनाव की बेला में मुख्यमंत्री का मिट्टी का दीपक बनाते हुए वीडियाे भी खूब वायरल हुआ था। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने यहां एक सभा ली थी। मुख्यमंत्री की सभाओं का असर मतगणना में साफ दिखाई दे रहा है। दसवें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी की बढ़त लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिससे कांग्रेसी खेमे में मायूसी छा गई है। अब केवल पांच राउंड ही शेष बचे हैं, ऐसे में कांग्रेस के लिए इतनी बड़ी लीड काे कम करना आसान नहीं है। इस दाैरान कांग्रेस प्रत्याशी नितेंद्र राठाैर काफी मायूस मुद्रा में मतगणना स्थल पर दिखाई दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here