झूठ बोले कौवा काटे…….व भरदे झोली ये मोहम्मद गाना स्वयं ने भी गाया और जमकर थिरके अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष व बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन। वारासिवनी स्थित लूनकरण भागचंद संचेती जैविक एवं प्राकृतिक चिन्नौर कृषि उपज मंडी में १ जनवरी नववर्ष के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी वारासिवनी खैरलांजी मंडल ने गौरी भाऊ का जन्मदिन जोर शोर से मनाया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी हुआ जिसमें गौरी भाऊ स्वयं शामिल होते हुये उपस्थित कार्यकर्ता व जनता के साथ भोजन भी किया। वही केक काटकर उन्होने सभी कार्यकर्ताओं तक उक्त केक को पहुॅचाने के लिये अपने वारासिवनी खैरलांजी मंडल के कार्यकर्ताओं को कहां। इस दौरान उन्होने समाजसेवी राजेश पाठक के साथ अपना जन्मदिन मनाया क्योंकि आज ही के दिन श्री पाठक का जन्मदिन है। विधायक श्री बिसेन ने इस दौरान अपने उद्बोधन में कहा की आप लोग का स्नेह देखकर में भाव विभोर हो चुका हूॅ। अब वक्त आ गया है की इस बार आप सभी लोग यह संकल्प ले की वारासिवनी खैरलांजी विधानसभा में कमल खिलायेंगे। विधायक बिसेन के इस जन्मदिन के दौरान पूर्व विधायक डॉ. योगेन्द्र निर्मल, पूर्व विधायक ओमकार सिंह बिसेन, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे, मौसम हरिनखेड़े, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन, भाजपा वरिष्ठ नेता छगन हनवत, शैलेन्द्र सेठी, निरंजन बिसेन, पुष्पा बिसेन, जनपद पंचायत अध्यक्ष माया उईके, उपाध्यक्ष पुष्पा किशोर अमूले, पूर्व नपाध्यक्ष निर्दोष मॉडल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय बिसेन, किशोर अमूले, कन्हैया चौहान, मंडल अध्यक्ष दीप चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
ईमानदार कार्यकर्ता को ही मिलेगी भाजपा की टिकिट
उन्होने कहा की जिस भी व्यक्ति को भाजपा की विधानसभा टिकिट मिलेगी वो सच्चा व ईमानदार भाजपा कार्यकर्ता होगा। सभी कार्यकर्ताओं के लिये कमल निशान ही सर्वापरि होगा। श्री बिसेन ने कहा की हम झूठ की राजनिति नही करते, हमने जो कार्य किये है हम उसकी बात करते है।
हम लोग झूठ की राजनिति नही करते
विधायक श्री बिसेन ने कहा की मैने पूर्व समय भी यही बात कहीं थी की झूठ की राजनिति नही करनी चाहिये। हमारे द्वारा जो कार्य स्वीकृत है हम उनकी बात करते है मगर आपके स्थानीय विधायक हर कार्य वे करवा रहे है ऐसा कहकर जनता को भ्रमित कर रहे है।
हमारे सेनापति डॉ.योगेन्द्र निर्मल
उन्होने विधायक प्रदीप जायसवाल पर खुला कटाक्ष करते हुये कहा की जागपुर पुलिया हमारे सेनापति वारासिवनी खैरलांजी विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. योगेन्द्र निर्मल के अथक प्रयास से स्वीकृत हुई है ताकि आवागमन में किसी को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मगर स्थानीय विधायक श्री जायसवाल कहते है की यह पुलिया उन्होने स्वीकृत कराई है। सरकार हमारी तो स्वीकृति कौन देगा और कौन करवायेगा। आप लोग इस बात को समझ सकते है। हम भाजपाई कभी झूठ की राजनिति नही करते हम जो यथार्थ के धरातल पर हो रहा है उसकी बात करते है मगर कुछ लोग श्रेय लेने की राजनिति में अपने कर्तव्य भूल रहे है।
वारासिवनी नपा संभल जाये वरना हमे समझाना आता है – राजेश पाठक
श्री बिसेन के साथ केक काटने के बात समाजसेवी राजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा की वारासिवनी में पिछली बार १८ हजार से कमल खिला था अब ३० से ३५ हजार से आपकों कमल खिलाना है। विधायक प्रदीप जायसवाल पर श्री पाठक ने कटाक्ष करते हुये कहा की नगर पालिका पर जो प्रशासक है वह सुधर जाये, जो व्यपारियों को डरा रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार है हम उन तक यह बात पहुॅचाना चाहते है की वे सुधर जाये वरना यह भी खत्म हो जायेगा। प्रतिदिन व्यपारीगण बताते है ये नगर पालिका जनता की है ना की किसी नेता की, जबरदस्ती करोगे तो भाजपा चैन से नही बैठेगी, भाऊ की जीत होगी और वारासिवनी में कमल खिलेगा वही विरोधियों का सब कुछ बुझ जायेगा। भाऊ जिले ही नही संभाग ही नही पूरे प्रदेश के नेता है जो कहते है वे करते है।
गौरी भाऊ हमारे सर्वमान्य नेता – डॉ. निर्मल
पूर्व विधायक डॉ. योगेन्द्र निर्मल ने कहा की गौरी भाऊ हमारे सर्वमान्य नेता है आज उनके जन्मदिन पर उन्हे ईश्वर से दीघार्यु करने की प्रार्थना करता हूॅ। श्री निर्मल ने कहा की जो भी विकास कार्य हो रहे है वो किसके कार्यकाल में स्वीकृत हुये है इस बात को जनता जानती है। श्रेय की राजनिति करना हमारे विरोधी छोड़ दे।
प्रदेश की शान गौरी भाऊ – छगन हनवत
इसी तरह वरिष्ठ भाजपा नेता छगन हनवत ने कहा की गौरी भाऊ जिला ही नही पूरे प्रदेश की शान है। जिनके दर से कोई भी खाली नही जाता। क्षेत्र के विकास कार्य में विधायक श्री बिसेन का अग्रणी योगदान है। हम सभी ने मिलकर उनका जन्मोदिवस धूमधाम से मनाया है और वही भाऊ ने भी हमे शाल भेंटकर सम्मानित किया है।
डॉ.निर्मल को लेकर नाचे गौरी भाऊ
इस दौरान देखने में आया की गौरी भाऊ ने पूर्व विधायक डॉ. योगेन्द्र निर्मल को उठाकर नाचना प्रारंभ कर दिया। वही कार्यकर्ताओं ने उनके नृत्य के बाद उन्हे स्वयं लेकर नाचा वही उनसे गाने की फरमाईस भी की जिसे भी भाऊ ने पूरा किया।