भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस का हुआ आयोजन

0

नगर के वारासिवनी रामपायली मार्ग स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में 28 दिसंबर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ कांग्रेसी स्वप्निल डोंगरे जेशराज पारधी रामकिशोर बिसेन जिला पंचायत सदस्य लोमहर्ष बिसेन ब्लॉक अध्यक्ष भोजेश पटले नगर अध्यक्ष अनिल पिपरेवार की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम उपस्थित जनों के द्वारा महात्मा गांधी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बारी-बारी से माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। जिसके बाद उपस्थित जनों के द्वारा स्थापना दिवस पर प्रकाश डाल कर बताया गया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है जिसका इतिहास आजादी के पहले का रहा है तब से जन सेवा में समर्पित कांग्रेस पार्टी कार्य कर रही है जो निरंतर अपने सेवाभावी कार्यों की गति बनाए हुए हैं। आज 28 दिसम्बर को कांग्रेस अपना 139वां स्थापना दिवस मना रही है। 28 दिसम्बर 1885 को थियिसोफिकल सोसायटी के प्रमुख सदस्य रहे एओ ह्यूम की पहल पर बम्बई के गोकुलदास संस्कृत कॉलेज मैदान में कांग्रेस की स्थापना हुई थी। जिसने अपनी यात्रा में अनेको उतार-चढ़ाव देखे हैं। आगे लोकसभा के आम चुनाव होने हैं जिसमें देश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए हमें संगठन को मजबूत कर आगे बढ़ना होगा वर्तमान स्थिति हमारे अनुकूल नहीं है किंतु उसे अनुकूल बनाना होगा जिससे कि हम प्रदेश में कांग्रेस का झंडा बुलंद कर देश में सरकार बना सके। ऐसे में हमें भाजपा की कथनी और करनी में अंतर समझना होगा जिसके लिए घर-घर जाकर लोगों को बताना होगा वहीं कांग्रेस सरकार के कार्यों को भी गिनाना होगा वही बताना होगा कि आज किस प्रकार से महंगाई बेरोजगारी वह अन्य चीज चरम पर है जिससे आम इंसान को परेशानी हो रहा है सहित अन्य प्रकार की बातें कहते हुए पार्टी व देश हित में कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर देवी प्रसाद गौतम विवेक जुझार शिवकुमार अनीश बेग हरि क्षीरसागर विशाल बिसेन बुधराम बिसेन सुधीर बिसेन जावेद अली हरीश मराठे रोहित जैतवार लालू पटले विनोद नगपुरे राजा अली भूवन लोहार आसिफ खान गगन पारधी सुभाष हांडे श्रीमती निधि मॉडल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here