भारत ने मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली MRSAM मिसाइल का किया सफल परीक्षण

0

भारत ने आज ओडिशा के बालासोर तट पर अपनी मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली (Missile Air Defence System) का सफल परीक्षण किया। यह एयर डिफेंस सिस्टम भारतीय सेना (Indian Army) का हिस्सा है। DRDO के अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षण में मिसाइल ने काफी दूर से ही अपने टारगेट पर सीधा हमला कर उसे नष्ट कर दिया। इससे पहले, भारत ने 23 मार्च को सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (BrahMos Supersonic Cruise Missile) का सफल परीक्षण किया था. यह परीक्षण अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में किया गया था।

जानें MRSAM की खासियत

MRSAM एक उन्नत पथ-प्रदर्शक वायु और मिसाइल रक्षा प्रणाली है जो विभिन्न प्रकार के हवाई हमलों के खिलाफ अंतिम सुरक्षा प्रदान करती है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह 50-70 किमी की रेंज में दुश्मन के विमानों को मार गिरा सकता है। आपको बता दें कि भारत और इसरायल ने संयुक्त रूप से एक मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MRSAM) रक्षा प्रणाली विकसित की है। इसका पहला सफल परीक्षण जनवरी 2021 में किया गया था।

गौरतलब है कि भारत लगातार अपने डिफेंस बजट को बढ़ा रहा है और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की कोशिश की जा रही है। इसका लाभ मिलना भी शुरु हो गया है। पिछले आठ सालों में भारत के हथियार निर्यात में 6 गुना उछाल आया है। चालू वित्त वर्ष में भारत ने अब तक 11607 करोड़ रुपए के हथियार का निर्यात किया है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में बताया था कि वित्त वर्ष 2014-15 में भारत ने 1941 करोड़ के हथियार का निर्यात किया था जो वित्त वर्ष 2021-22 में अब 11,607 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here