शादी का खाना खाकर 2 दर्जन से अधिक बीमार अस्पताल में भर्ती

0

जिले के डबरा स्थित छपरा गांव में शादी का खाना खाने के बाद करीब दो दर्जन लोग बीमार हो गए रात 2 बजे अचानक गांव के एक साथ गई घरों में बच्चे और बड़े उल्टियां करने लगे सभी को गांव को लोग एम्बुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से सभी बीमारों को लेकर डबरा सिविल हॉस्पिटल पहुंचे। रविवार सुबह 9 बजे वहां डॉक्टर पहुंचे तब हालात पर कुछ काबू पाया जा सका। कुछ बच्चों और बड़ों की हालत नाजुक हैं जिन्हें ग्वालियर रैफर किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार डबरा स्थित छपरा गांव में शनिवार को एक परिवार में शादी समारोह था। वहां गांव के कई परिवारों का निमंत्रण था। शादी में खाना खाने के बाद बच्चे अपने घर पहुंचे। रात करीब 1 से 2 बजे के बीच बच्चों और कुछ बड़े लोगों की हालत बिगड़ने लगी। उल्टियां होने लगीं। पहले परिजन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया उनको लगा कि अपच के कारण यह हो रहा है, । बाहर निकले तो पता लगा कि हर दूसरे घर में यही हाल है। करीब 20 से ज्यादा बच्चे और बड़ों की यही हालत थी। तत्काल एम्बुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रालियों की मदद से सभी को डबरा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सिविल हॉस्पिटल में बीमार बच्चों को लेकर गांव के लोग पहुंचे तो रात के 3 बजे थे, लेकिन हॉस्पिटल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर गायब थे। सिर्फ नर्स और स्टाफ के भरोसे सारे मरीज थे। किसी तरह उनको ग्लूकोज लगाया गया। इतनी संख्या में बीमार पहुंचने से अस्पताल का स्टाफ भी कुछ नहीं कर पा रहा था। रविवार सुबह तक डॉक्टर वहां नहीं पहुंचे थे। जब डबरा विधायक सुरेश राजे वहां पहुंच गए और उन्होंने हंगामा कर अफसरों को फोन किए तो वहां डॉक्टर पहुंचे हैं। कुछ बच्चों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें ग्वालियर रैफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here