शादी का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती का देहशोषण करने के आरोप में प्रिंस बसेने गिरफ्तार

0

चांगोटोला पुलिस ने एक लड़की को शादी का झांसा देकर उसके घर में घुसकर बलात्कार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह युवक प्रिंस पिता बिसराम बसेने 21 वर्ष हिरमन टोला निवासी है जो अपने ही ग्राम की एक लड़की को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ बलात्कार करते आ रहा था। इस युवक को बालाघाट की विद्वान अदालत में पेश कर दिया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिंस बसे ने और यह 20 वर्ष की लड़की हिरमन टोला में ही रहते हैं। पिछले 1 साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था और इस प्रेम संबंध की जानकारी दोनों के परिवार वालों को लगने पर उन्होंने दोनों की मंगनी दी कर दी थी इस दौरान पिछले वर्ष जुलाई में प्रिंस बसे ने इस लड़की के घर पहुंचा और इस लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया जिसके बाद प्रिंस बसे ने इस लड़की का शादी करने के नाम पर उसका देहशोषण करते आ रहा था। हाल ही में इस लड़की ने प्रिंस बसे ने से शादी करने के लिए बोली किंतु प्रिंस बसे ने शादी करने से मुकर गया उसने लड़की को शादी करने से इंकार कर दिया इस संबंध में 8 दिसंबर को ग्राम हिरमन टोला में समाज की बैठक रखी गई थी जहां पर प्रिंस बसेने को इस लड़की के साथ शादी करने के लिए कहा गया किंतु प्रिंस बसेने ने इस लड़की से शादी करने से इंकार कर दिया और बोला कि मैं जेल जाने तैयार हूं किंतु इस लड़की से शादी नहीं करूंगा जिसके बाद शाम के समय यह लड़की अपने परिवार वालों के साथ रिपोर्ट करने के लिए चांगोटोला पुलिस थाना पहुंची। जहां पर इस लड़की ने प्रिंस बसेने के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ बलात्कार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई । चांगोटोला पुलिस ने इस लड़की द्वारा की गई रिपोर्ट पर प्रिंस बसेने पिता बिसराम बसेने 21 वर्ष ग्राम हीरमन टोला निवासी के विरुद्ध 115/22 में धारा 376, 450 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया। प्रभारी उपनिरीक्षक डॉ रणजीतसिंह रघुवंशी ने अपराध दर्ज होने के तुरंत बाद ही प्रिंस बसेने को गिरफ्तार कर लिया। जिसे 9 दिसंबर को बालाघाट की विद्वान अदालत में पेश कर दिए जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल बालाघाट भिजवा दिया गया है।

आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है
: थाना प्रभारी रणजीत सिंह रघुवंशी

थाना प्रभारी उनि.डॉ.रणजितसिंह रघुवंशी ने दूरभाष पर बताया कि पीडिता ने आरोपी के विरुद्ध शादी का झांसा दे कर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोप लगाई है। पीडिता ने आरोपी को शादी करने बोली तो उसने शादी करने से मना कर दिया।जिसके बाद पीडिता ने थाने पहुंच कर बलात्कार की रिपोर्ट लिखायी थी। आरोपी प्रिन्स पिता विसराम बसेने 21 वर्ष निवासी हिरमनटोला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here