भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘राजा राम’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया। फर्स्ट लुक रिलीज होते ही फैंस के बीच भारी उत्साह का माहौल बन गया है। फर्स्ट लुक मुंबई में आउट किया गया। साथ ही प्रेस कांफ्रेंस भी किया गया जिसे संबोधित करते हुए खेसारीलाल यादव ने पत्रकारों के जरिए अपील की कि दर्शक उनके काम को सराहें और सकारात्मक रूप से समर्थन दें। खेसारी लाल यादव ने कहा कि वे हमेशा अपने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के आभारी हैं और उनका प्रयास है कि वे अपने काम से सभी को मनोरंजन प्रदान करें। उन्होंने यह भी अपील की कि भोजपुरी सिनेमा को बेहतर बनाने में सभी का सहयोग मिले।
फिल्म ‘राजा राम’ को लेकर खेसारीलाल यादव ने आगे कहा कि यह उनके करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है, जिसमें उन्हें एक चुनौतीपूर्ण और अनोखा किरदार निभाने का मौका मिला है। इस फ़िल्म के सभी गाने सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल के साथ साथ सभी लीडिंग म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे।
‘राजा राम’ का फर्स्ट लुक
‘राजा राम’ एक सुपरस्टार की कहानी है, जो उसके व्यक्तित्व और उसने आने वाले परिवर्तन के साथ साथ उसके समाज में योगदान को भी दर्शाती है। इस फ़िल्म में खेसारी ने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। इन सभी के साथ साथ, एक किरदार उन्होंने भगवान राम का भी निभाया है, जो भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में एक अनूठा और खास किरदार होने वाला है जो प्रभावशाली होने के साथ साथ, दर्शकों को आकर्षित भी कर रहा है। इसका लुक, आउट होते ही फ़ैन्स की उत्सुकता और बढ़ गई है। इतनी सारी भूमिकाओं के बीच, श्री राम की भूमिका को निभाना आपने आप में ही एक सहनीय चीज़ है।