जन्मदिन, विदाई, शादी, सेलेब्रेशन हर मौके के लिए अलग अलग तरह के डिजाइन वाले केक मँगाना लोगों को बेहद पसंद होता है। लेकिन एक केक मेकर ऐसा है जिसके डिज़ाइन्स को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। सगाई की अंगूठी के लिए उसने ऐसा बॉक्स तैयार किया कि अंगूठी पहनने से ज्यादा लोग बॉक्स पर फिदा हो गए। इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो को देख आप पागल हो जाएंगे।
फेमस केक मेकर ने सगाई की अंगूठी के लिए केक से इतना यमी और खूबसूरत बॉक्स तैयार किया की प्रपोजल मिलते ही अंगूठी से ज्यादा बॉक्स पर आ जाएगा लोगों का दिल। लोग सिर्फ इस बॉक्स के लिए प्रपोज़ल एक्सेप्ट करने को तैयार हैं। वीडियो को 9 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिले हैं। फेमस केक एंड पेस्ट्री मेकर अमौरी गुइचोन एक से एक पेस्ट्री और केक और डिज़ायनर चॉकलेट्स बनाने के लिए जाने जाते हैं। स्वाद ही नहीं उनके डिजाइन को देख आप दंग रह जाएंगे। केक, पेस्ट्री और चॉकलेट को एक से एक रूप दिया है कि असली नकली का अंतर करना भी मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अंगूठी शेयर कर प्रपोजल दिया। नीले रंग के खूबसूरत बॉक्स में सजी अंगूठी की तस्वीर के साथ अमौरी ने कैप्शन दिया- ‘सगाई की अंगूठी!
क्या आप इस स्वादिष्ट पेशकश के लिए हां कहेंगे’? जिसमें बहुत से लोगो ने हां में प्रतिक्रिया दी लेकिन अंगूठी के लिए नहीं बल्कि अंगूठी के उस बॉक्स के लिए जो चॉकलेट क्रेन बेहतरीन कॉम्बिनेशन वाली पेस्ट्री से बना है। सोशल मीडिया पर लोगों को सगाई की अंगूठी का वो बॉक्स बेहद पसंद आया, जिसके जरिए अमौरी गुईचोन प्रपोजल देने की बात कर रहे थे। उसको बनाने का प्रोसेस भी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड किया। जिसे देखने के बाद लोग उस बॉक्स को पाने और खाने के लिए बेताब नजर आए। अंगूठी से ज्यादा लोगों का दिल उस बॉक्स पर आया, जिसमें अंगूठी सजी दिखाई दे रही है।
वाकई अगर एक बार आप भी उस बॉक्स के बनने की तैयारी देख लें तो उसे हासिल करने के लिए कुछ भी कर जाएंगे। और अगर इस बॉक्स में अंगूठी रखकर किसी ने प्रपोज कर दिया फिर तो आप अंगूठी फेंककर उस बॉक्स को झट से चट कर जाएंगे। बता दें कि केक खाना किसे पसंद नहीं होता। केक पेस्ट्री ऐसी चीजें हैं जिनका नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है। कोई भी खास ऑकेजन हो बिना केक के पूरा ही नहीं होता।