अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, गांधी जयंती से लेकर दशहरा तक, देखें इस महीने कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

0

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अक्टूबर माह में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें शनिवार और रविवार भी शामिल है। ऐसे में यदि आप बैंक का कोई काम निपटाना चाहते हैं तो RBI का हॉलिडे कैलेंडर जरूर देख लें। अक्टूबर में गांधी जयंती, महालया, दुर्गा पूजा, दशहरा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक का अवकाश रहेगा।

सबसे पहले 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद पितृ पक्ष खत्म होते ही फिर त्योहारी सीजर शुरू हो जाएगा। अक्टूबर महीने में दुर्गा पूजा, नवरात्रि, दशहरा जैसे कई त्योहार हैं। इस वजह से बैंक 16 दिन बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में चार रविवार, दूसरा और चौथा शनिवाल शामिल हैं। कुल मिलाकर अक्टूबर में साप्ताहिक छुट्टियों के कारण 6 दिन और त्योहारों के कारण 10 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here