अज्ञात महिला की उपचार के दौरान मौत, नही हो सकी शिनाख्त

0

शहीद भगत सिंह जिला अस्पताल में रविवार की सुबह एक अज्ञात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।यह मृतक महिला कौन है, कहां की रहने वाली है। फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।जिसके चलते जिला अस्पताल पुलिस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल मर्चुरी में रखा गया है।बताया जा रहा है कि अगले 36 घन्टो तक यदि उक्त अज्ञात महिला की पहचान नही होती तो फिर शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए शव नपा कर्मियों के हैंडओवर किया जाएगा। जहां नपा कर्मियों द्वारा उक्त अज्ञात के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार आज से करीब 15 से 20 दिन पूर्व इस अज्ञात महिला को किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था।जहा भर्ती कराने वाले व्यक्ति की भी फिलहाल कोई जानकारी नही लग पाई है। बताया जा रहा है कि करीब 50 से 60 वर्षीय इस महिला का जिला अस्पताल के वार्ड में उपचार चल रहा था।जिसकी रविवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।जहां अज्ञात महिला की शिनाख्त न होने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने पंचनामा सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही पूरी की। वहीं मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल मर्चुरी में रखा गया है।वही उसके परिजनों का इंतेजार किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार मृत्यु के अगले 36 घन्टे के भीतर यदि इस अज्ञात महिला के परिजन जिला अस्पताल अस्पताल चौकी नही आते या फिर अज्ञात शव की शिनाख्त नही होती तो फिर इस शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव नपा कर्मचारियों के सुपर्द किया जाएगा। जहां नपा कर्मचारियों के सहयोग से अज्ञात शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here