अज्ञात मार्सल की टक्कर से विष्णु मेश्राम घायल

0

कायदी बनियाटोला के पास बेलगाम चौपहिया वाहन मार्सल की चपेट में आने से एक ५० वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे १०८ संजीवनी की सहायता से उचित उपचार के लिये वारासिवनी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह व्यक्ति कासपुर निवासी विष्णु मेश्राम है जो दर्शन करने बनियाटोला स्थित माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने अपने परिवार के साथ मोटर साईकिल से आया हुआ था।

हाथ पैर व शरीर के अन्य हिस्से में आयी चोट – विष्णु

विष्णु ने पदमेश को जानकारी देते हुये बताया कि वो अपने परिवार के साथ माता रानी के दर्शन करने कायदी के बनियाटोला स्थित वैष्णोदेवी मंदिर आया हुआ था। उसकी मोटर साईकिल में उसकी लड़की व नातिन बैठे हुये थे। जिन्हे उसने कुछ दूरी पर उतार दिया था। इसी समय एक तेज रफतार मार्सल वाहन ने उन्हे टक्कर मार दी और फरार हो गया। वाहन की गति इतनी तेज थी कि वे उसका नंबर तक नही देख पाये। यह वाहन उन्हे ठोस मारकर बालाघाट की तरफ चला गया। जिसके बाद १०८ संजीवनी से परिजनो ने उन्हे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार जारी है। उन्हे इस घटना में हाथ, पैर व कमर व सिर में चोट आयी है।

काफी तेज गति से दौड़ रही थी मार्सल – सेवकन बाई

इसी तरह घायल की पत्नी सेवकन बाई मेश्राम ने पदम्मेश को बताया कि पति की मोटर साईकिल में मेरी लड़की व नातिन सवार थे जिन्हे मेरे पति ने मंदिर के कुछ दूर पहले उतार दिया और गाड़ी को ढ़केल रहे थे तभी एक अज्ञात मार्सल वाहन ने उन्हे ठोस मार दी जिससे उनके हाथ पैर पंजा में गंभीर चोट आयी है। हमने इस घटना की शिकायत थाना में कर दी है। वो वाहन इतनी तेज गति से सड़क पर दौड़ रहा था कि मेरे पति व लड़की ने उसका नंबर तक नही देख पाया। इस दौरान में अपने दामाद के साथ अन्य मोटर साईकिल में पीछे थी जिसकी वजह से जैसे ही हम मंदिर के पास पहुॅचे तो देखा कि पति जमीन पर पड़े हुये है। जिन्हे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here