अफगानिस्तान (Afghanistan) में मौजूद हालात से दुनिया खौफ में है। तालिबान (Taliban) देश को तबाह करने में लगा हुआ है। इधर पाकिस्तान (Pakistan) के इस्लामाबाद (Islamabad) में जश्न मनाया जा रहा है। एक मदरसे ने अपनी छत पर तालिबान के झंडे फहराए और अफगानिस्तान पर तालिबान की हुकूमत होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इतना ही नहीं यहां पढ़ने वाली छात्राओं ने ‘सलाम तालिबान’ गाना गया। वह आतंकी समूह की तारीफ की। इस कार्यक्रम की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पाकिस्तानी पत्रकार ने शेयर किया वीडियो
वायरल हुए वीडियो में बुर्का पहने लड़कियां तालिबान के झंडे के साथ ‘सलाम तालिबान’ गाती नजर आ रही हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को पाकिस्तानी पत्रकार रूहान अहमद ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि इस्लामाबाद की लाल मस्जिद से जुड़े एक मदरसा जामिया हफ्सा की छात्राएं अफगानिस्तान में तालिबान के अधिग्रहण का जश्न मनाने वाले एक कार्यक्रम में गाना गा रही हैं।
कुमार विश्वास ने इमरान को लताड़ा
इधर कुमार विश्वास ने भी इस वीडियो पर पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान को लताड़ा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, जिस देश के आर्मी स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे इन्हीं तालिबानियों ने गोलियों से भून दिए थे। उसी देश के मदरसे बच्चों से उन्हीं वहशी जंगली हत्यारों के गीत गवा रहे हैं। पूरी दुनिया घूमकर, ऑक्सफोर्ड में पढ़कर भी जंगलराज की स्थापना कर रहे। इमरान खान जैसे लोग मनुष्यता के कलंक हैं।