अमेरिका में 6 साल के मुस्लिम फिलिस्तीनी लड़के की चाकू मारकर हत्या, मां घायल

0

इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के कारण लोगों में एक-दूसरे के खिलाफ घृणा बढ़ गई है। इसका असर अमेरिका में इलिनोइस में देखने को मिला है। यहां एक बुजुर्ग मकान मालिक ने अपना यहां रह रहे मुस्लिम परिवार पर हमला कर दिया। हमले में 6 साल के बच्चे पर 26 बार चाकू से वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई।

एक महिला भी घायल हुई है, जिसे बच्चे की मां बताया जा रहा है। इस घटना ने पूरे अमेरिका में सनसनी फैला दी है। जानकारी मिलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी नाराजगी जाहिर की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस घटना को ‘घृणा का भयानक कृत्य’ बताया है। विल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि 32 वर्षीय मां घायल है, जिसका इलाज जारी है।

अमेरिकी अधिकारियों ने लड़के और उसके परिवार की पहचान उजागर नहीं की है, लेकिन लड़के के चाचा का नाम यूसुफ हन्नन बताया गया है, जिन्होंने रविवार को शिकागो चैप्टर काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा लिया था। वहां लड़के की पहचान वाडिया अल-फ़यूम के रूप में की गई, जो एक फिलिस्तीनी अमेरिकी लड़का था। परिवार ने हाल ही में उसका 6ठा जन्मदिन मनाया था। मां का नाम हनान शाहीन बताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here