आज ही अपनाएं ये खास ट्रिक्स, स्मार्टफोन कभी नहीं होगा हैंग

0

Smartphone Useful Tips: स्मार्टफोन आज कल लोगों के लिए बेहद जरूरी हो गया है। एक पल भी इसके बिना नहीं रह सकते हैं। यह इंसानों के लिए एक तरह से ऑक्सीजन की तरह है। हालांकि लगातार इस्तेमाल करने से मोबाइल थोड़ा स्लो हो जाता है। यहां तक की हैंग होने लगता है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। कई बार मोबाइल चलाते हुए स्क्रीन ब्लैक हो जाती है। यहां तक की किसी का कॉल आने पर रिसीव नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी ऐसी परेशानी का सामना कर रहे हैं। आपको स्मार्टफोन हैंग होता है। तो हम आपको ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिससे मोबाइल हमेशा तेज चलेगा।

1. बैकग्राउंड प्रोसेस

कई लोगों को नहीं पता होता कि बैकग्राउंड में कई सारे एप्स अपडेट होते रहते हैं। यह मोबाइल की परफॉर्मेंस को प्रभावित करते हैं। इसे कंट्रोल किया जा सकता है। एप्स को बंद कर देने से स्मार्टफोन की स्पीड अच्छी हो जाती है।

2. एप्स को हटाएं

स्मार्टफोन में कई ऐसे एप्स होते हैं। जिनका इस्तेमाल नहीं करते हैं। उनसे भी फोन धीमा हो जाता है। ऐसे में उन्हें हटाकर स्मार्टफोन की स्टोरेज स्पेस खाली हो जाती है। वह तेज चलने लगता है।

3. कैशे क्लीन करें

फोन का कैशे साफ रहना चाहिए। यह कई जंक फाइलों से बनता है। इसे मोबाइल हैंग या धीमे चलने लगता है। कैशे को मैन्युअल तरीके से साफ किया जा सकता है।

4. एप डिसेबल

स्मार्टफोन में कई सारे प्री-इंस्टॉल्ड एप्स होते हैं। जिनमें कई काम के नहीं होते, लेकिन उन्हें हटाया नहीं जा सकता है। ऐसे में उन्हें फोन सेटिंग्स में जाकर डिसेबल कर देना चाहिए।

5. एनिमेशन डिसेबल

लाइव वॉल पेपर और एनिमेशन भी फोन की स्पीड कम कर देते हैं। इस लिए सर्विस को डिसेबल कर देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here