आनंद महिंद्रा ने शेयर की कौन सी क्रांतिकारी तकनीक, मेडिकल का पूरा गेम ही बदल जाएगा!

0

महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक ऐसी टेक्नोलॉजी दिखाई गई है जो खून की नसों को ढूंढने के लिए इंफ्रारेड रेज का इस्‍तेमाल करती है। इससे बार-बार नस ढूंढने के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। वीडियो में दिखाया गया है कि मरीज के हाथ पर दबाव पड़ने पर नसों का दिखना कैसे बदलता है।

महिंद्रा ने कहा, ‘खून निकालते समय बार-बार नस खोजने के दर्द से छुटकारा। ये अक्सर सबसे छोटे, कम आकर्षक आविष्कार होते हैं जो हमारे चिकित्सा अनुभव और हमारे जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार करते हैं…’

एक्‍स पर काफी ऐक्‍ट‍िव रहते हैं आनंद मह‍िंंद्रा

आनंद महिंद्रा एक्‍स पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर दिलचस्प, प्रेरणादायक और मजेदार पोस्‍ट करते हैं। उनके पोस्‍ट विभिन्‍न विषयों पर होते हैं। इनमें व्यवसाय और अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, सामाजिक और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने पूछा कि कौन भारत के लिए सबसे आवश्यक उत्पाद बना सकता है। उन्होंने विजेता को महिंद्रा वाहन देने की भी पेशकश की थी। इस ट्वीट को हजारों बार रीट्वीट और लाइक किया गया और लोगों ने रचनात्मक और अभिनव विचारों के साथ जवाब दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here