आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ आगमन !

0

जनपद पंचायत खैरलांजी अंतर्गत ग्राम सिवानघाट निवासी बालचंद पटले पर रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे जंगली सूअर ने हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया। जिसका सिविल अस्पताल वारासिवनी में इलाज चल रहा है।

यह घटना उस समय घटित हुई जब बालचंद पटले अपने खेत में काम कर रहे थे इस दौरान पास में काम कर रहे लोगों के द्वारा जंगली सूअर को भगाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिवनघाट के आसपास लंबे समय से जंगली सूअर हिरण व अन्य जंगली जानवरों का आतंक मचा हुआ है।

ऐसे ही सिवनघाट निवासी 55 वर्षीय बालचंद पटले रविवार की सुबह अपने खेत किसानी के काम से गए हुए थे जहां पर वह खेती का काम कर रहे थे। तभी सुबह करीब 8:30 बजे बजे जंगली सूअर पीछे से आया और हमला कर दिया जिस पर बालचंद पटले के द्वारा हल्ला किया गया तो आसपास काम कर रहे लोग दौड़कर आए आए आए और जंगली सूअर को भगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here