इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.0, सुनामी का खतरा नहीं

0

इंडोनेशिया के बाली सागर क्षेत्र में मंगलवार देर रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.0 आंकी गई है। समाचार एजेंसी रायटर्स ने यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के हवाले से यह जानकारी दी। इस तेज भूकंप के कारण अभी तक कितनी जनहानि हुई है, इस बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

सुनामी आने की आशंका नहीं

यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के मातरम से 203 किमी उत्तर की ओर था। यह केंद्र धरती की सतह से 516 किमी की गहराई पर था। इंडोनेशिया में आए इस भूकंप की तीव्रता अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने आंकी है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने जानकारी दी है कि समुद्र की गहराई में आए भूकंप के कारण सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here