इंदौर में स्किल सेल के 1262 मरीज मिले

0

इंदौर जिले के महू और मानपुर ब्लॉक में स्किल सेल के 1262 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। 20000 लोगों के सैंपल लिए गए थे। सैंपल की जांच के लिए निजी लेबोरेटरी के साथ अनुबंध किया गया है।
27 मई से 15 सितंबर तक सर्वे में जो सैंपल एकत्रित किए गए थे। उसमें 43 फ़ीसदी लड़के और 57 फीसदी लड़कियां, स्किल सेल की बीमारी से संक्रमित हैं। 10 से 20 साल उम्र के बीच सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।
लैब संचालिका डॉ विनीता कोठारी के अनुसार यह बीमारी वंशानुगत रक्त विकार है। इसमें लाल रक्त की कोशिकाएं कठोर हो जाती हैं। जिसके कारण शरीर के बाकी हिस्सों में रक्त प्रवाह रुक जाता है। इन मरीजों का पृथक से उपचार किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here