सेलेब्रिटी कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कभी वाइफ के साथ मस्ती करते हुए, तो कभी अपना टैलेंट का वीडियो शेयर करते हैं। इस बीच रेमो ने इंस्टाग्राम पर दो बच्चे का वीडियो शेयर किया है। जिनकी उम्र तो कम है, लेकिन प्रतिभा उम्र से काफी बड़ी है। इन बच्चों ने डांस इतना शानदार है कि जिनकी भी निगाहे इन पर पड़ती है। वो देखने के लिए खुद को रोक नहीं पाते। खुद रेमो डिसूजा भी उनके डांस को देखकर शॉक्ड हो गए।
रेमो डिसूजा ने शेयर किया वीडियो
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ डांस स्टेप्स मैच करना आसान बात नहीं है। लेकिन इन बच्चों के सामने रेमो भी झुक गए। उन्होंने खुद इन बच्चों की तारीफ की। वह वीडियो शेयर कर लिखा कि मैं इनके साथ मैच नहीं कर सकता। कमाल के बच्चे हैं। यह वीडियो किसी रेस्टोरेंट में शूट किया गया है। दोनों लड़कियों को डांस करने के लिए ज्यादा जगह नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने एक जगह खड़े होकर ऐसे डांस स्टेप्स किए हैं। जिन्हें देखने के बाद सभी के मुंह से तारीफ ही निकलेगी।
बच्चों ने दिखाया शानदार डांस स्टेप्स
वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ लोग बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। रेमो डिसूजा भी दोनों लड़कियों के साथ डांस स्टेप्स करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि वह ऐसा नहीं कर पाते। इस वीडियो को देखने के बाद बच्चों के डांस की काफी तारीफ हो रही है। इस वीडियो को शेयर करने के लिए यूजर्स रेमो की भी प्रशंसा कर रहे है, क्योंकि उन्होंने बच्चों का टैलेंट लोगों को दिखाया। बता दें रेमो डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर कई शानदार डांस वीडियो शेयर किए हैं। जिन्हें आप नीचे देख सकते हैं –