एक भी पैस खर्च किए बिना सिर्फ दो मिनट की शपथ लेकर हुई शादी, ये युवा जोड़ों ने पेश की अनोखी मिसाल

0

आपने अबतक कई शादियों देखी और सुनी होंगी। जहां विवाह में लाखों-करोड़ों रुपए खर्च किए गए हो। लेकिन आज हम आपको ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में अब तक किसी ने न सुना होगा और न देखा होगा। ये अब एक मिसाल बन गई। ऐसा उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में दो जोड़ों ने किया है। उनकी शादी में उनके परिवार को लोग और चंद मेहमान थे, लेकिन मंडप, ढोल- नगाड़े, नाच गाना ऐसा कुछ नहीं हुआ। खासतौर पर सात फेरे और जलमाला भी नहीं हुई। यहां तक की मांग भराई जैसी कोई रस्म भी नहीं हुई।

यह शादी प्रयागराज के चैथम लाइंस इलाके के एक मकान में सिर्फ दो मिनट में हो गई। इन दोनों युवा जोड़ों ने सिर्फ शपथ लेकर जीवन भर साथ रहने का वादा किया है। पहले दूल्हे अविनाश ने दूल्हन अंजिल का साथ निभाने की कसम खाई। फिर दुल्हे अमित ने दुल्हन शिवा के लिए शपथ ली। इतना ही नहीं दोनों दुल्हनों ने भी अपने पति का हर सुख और दुख में साथ देने का वादा किया। दोनों जोड़ों के एक साथी ने शपथ बोलना शुरू किया फिर चारों ने उसे एक साथ दोहराया। महज दो मिनट में विवाह संपत्र हो गया। इसका बाद वहां मौजूद मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन को आर्शीवाद दिया।

बता दें चारों अविनाश, अमित, अंजिल और शिवा साथ मिलकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सभी छात्र संगठन दिशा के सदस्य हैं। यह संगठन स्टूडेंट्स को कुरीतियों और फिजूलखर्ची से बचने के लिए जागरूक करता है। इन चारों के परिजनों ने भी उनका इस अनोखी शादी में साथ दिया। हालांकि आगे चलकर उन्होंने अपने विवाह का रजिस्ट्रेशन कराने का जिक्र किया है। उनका कहना है कि शादी में सिर्फ दिखावे की फिजूलखर्ची होती है। वहीं जीवन की गाड़ी रस्मों से नहीं बल्कि एक-दूसरे के प्रति सम्मान और समर्पण से चलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here