एक माह से लापता नाबालिक लड़की वर्धा जिले से दस्तयाब

0

रामपायली पुलिस ने एक माह से लापता एक नाबालिक लड़की को महाराष्ट्र के वर्धा जिले से दस्तयाब किया तथा इस लड़की को बहाल फुसला कर भाग कर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक महेंद्र पिता इंद्रराज दूधबुरे 24 वर्ष ग्राम लालपुर थाना रामपायली निवासी है जिसे न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल वारासिवनी भिजवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले माह12 जुलाई को एक 16 वर्षीय नाबालिक लड़की अपने घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों द्वारा इस लड़की की तलाश की गई थी किन्तु लड़की नहीं मिलने पर परिजनों के द्वारा रामपायली पुलिस थाना मैं लड़की के गुम होने की रिपोर्ट की गई थी। जहां पर इस नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर कर भाग कर ले जाने के आरोप में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 173 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया था। रामपायली पुलिस द्वारा इस नाबालिक लड़की की लगातार तलाश की जा रही थी। हाल ही में मोबाइल लोकेशन पर इस लड़की के महाराष्ट्र के वर्धा में होने की जानकारी मिली। 22 अगस्त को थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रजीत यादव के मार्गदर्शन में सहायक उपनिरीक्षक सुनील पंचाले, प्रधान आरक्षक विवेक ठाकरे, आरक्षक राकेश लोधी और महिला आरक्षक रोशनी कावरे की एक टीम महाराष्ट्र राज्य के वर्धा भेजी गई थी।जहां पर खोजबीन करने के दौरान मिले मोबाइल लोकेशन के आधार पर यह नाबालिक लड़की आरोपी महेंद्र दूधबुरे के साथ मिली जिसे दस्तयाब किये। इस लड़की के साथ महेंद्र दूधबुरे को थाना लाया गया। लड़की से पूछताछ करने पर उसने महेंद्र दूधबुरे द्वारा बहला फुसलाकर कर भाग कर ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के संबंध में बताई। इसके बाद रामपायली पुलिस ने इस मामले में धारा 87 65(1) 64 (2) भारतीय न्याय संहिता का इजाफा करते हुए महेंद्र दूध बुरे को इस नाबालिक लड़की का अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार करके उसे 24 अगस्त को वारासिवनी की अदालत में पेश कर दिए जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल वारा वारासिवनी भिजवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here