ऑफिस खत्म होने के बाद कर्मचारियों को किया कॉल, तो बॉस को मिलेगी सजा, पुर्तगाल में अध्यादेश पास

0

आगर आप ऑफिस जाने वाले व्यक्ति है, जो बॉस का फोन आने पर अलर्ट से हो जाते हैं। आज कॉर्पोरेट कल्चर में ऑफिस कॉल का जवाब देना जरूरी हो गया है, भले ही छुट्टी पर हो। इसके अलावा वर्क फ्रॉम होम ने इसे और भी बदतर बना दिया। दुनिया भर के कर्मचारियों ने थकावट की शिकायत की है। इस बीच पुर्तगाल (Portugal) सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। एक अध्यादेश पास किया कि काम के घंटे शुरू होने से पहले या बाद में कर्मचारी को फोन करने वाले बॉस को सजा मिलेगी।

पुर्तगाल की श्रम और सामाजिक सुरक्षा मंत्री एना मेंडिस गोदिन्हो ने इस नए नियम के बारे में बताया। कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण घर से काम करना वास्तविकता बन गई है। ऐसे में रिमोट वर्किंग को सरल बनाया जरूरी है। इस लिए अध्यादेश गेमचेंजर साबित हो सकता है। यूरो न्यूज के अनुसार कई जगहों पर बॉस अपने कर्मचारियों को तंग करते हैं। वे काम पूरा होने के बाद भी कर्मचारियों को कॉल या मैसेज करते हैं। अपने स्टाफ पर एडवांस असाइनमेंट का दबाव डालते हैं। ऐसे में कर्मचारियों पर शारीरिक और मानसिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

पुर्तगाल सरकार के अध्यादेश में कहा गया है, अगर किसी कर्मचारी के बच्चे की उम्र 8 साल से कम है, तो वह वर्क फ्रॉम होम की मांग कर सकता है। उसके बॉस को इस मांग को स्वीकार करना होगा। ऐसा नहीं करने पर कंपनी पर जुर्माना और कार्रवाई की जाएगी। एना मेंडिस गोदिन्हो ने कहा कि संस्थानों को अपने स्टाफ को फिट और हेल्दी रखने के लिए कदम उठाने चाहिए। कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम करने से कंपनी की बिजली, पानी, इंटरनेट समेत कई खर्च बच रहे हैं। उन्हें यह लाभ अपने कर्मचारियों से बांटना चाहिए। बता दें पुर्तगाल सरकार का यह अध्यादेश उन्हीं कंपनियों पर लागू होगा, जहां 10 से अधिक कर्मचारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here