कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित

0

पूर्व घोषणा के अनुरूप माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा बुधवार की शाम कक्षा 10वीं कक्षा 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। लंबे इंतजार के बाद बुधवार शाम 4बजे घोषित किए गए इस परीक्षा परिणाम में पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी बालाघाट जिले में कक्षा 10वीं कक्षा 12वीं में लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी है। जहां जिले में कक्षा 10वीं औऱ कक्षा 12वीं में कुल 34,888 विद्यार्थियों में से 24,572 विद्यार्थी पास हुए हैं। तो वहीं 5,723 विद्यार्थी इस परीक्षा में फेल हो गए ।इसके अलावा कक्षा 10वीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 4,593 विद्यार्थियों को पूरक आई है। जहां जिले में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 71.04 % तो वही कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 69.70 % रहा ।जो पिछले वर्षों के मुकाबले कहीं अधिक है।

कुछ इस तरह रहा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा बुधवार की शाम 4 बजे घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में कक्षा 10वीं का जिले में 71.4 % रिजल्ट घोषित किया गया। जहां कक्षा दसवीं में कुल 19039 विद्यार्थियों में से 13,526 विद्यार्थी पास हो गए, तो वही 3,507 विद्यार्थी इस परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे। इसके अलावा 2006 विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं में सप्लीमेंट्री आई है। इस तरह इस वर्ष कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जिले में 71.4% रहा जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.69% अधिक है.

कक्षा 12वीं का कुछ इस तरह रहा परीक्षा परिणाम
इसी तरह माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा राज्य किए गए कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में 17.35 % का इजाफा देखा गया है। जहां इस वर्ष जिले से 15,849 बच्चों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी। जिसमें से 11,046 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा पास कर ली है। तो वही इस परीक्षा में 2,216 विद्यार्थी फेल हो गए। इसी तरह कक्षा 12वीं की सबपरीक्षा में 2,587 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री आई है। इस तरह जिले में कक्षा 12वीं का रिजल्ट 69.70 % रहा ।जो पिछले वर्ष के मुकाबले 17.35% अधिक है।

कक्षा 10वीं में लड़कियों का रहा दबदबा
वाशिम द्वारा घोषित किए गए कक्षा 10वीं कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में पिछले कुछ वर्षों की तरह इस वर्ष भी लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है। जहां इस वर्ष कक्षा दसवीं में कुल 19,039 विद्यार्थियों में से 13,526 विद्यार्थी पास हुए हैं ,जबकि 3,507 विद्यार्थी इस परीक्षा में असफल हो गए ।तो वही 2006 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री आई है। इसमें कुल विद्यार्थी 19,039 में से 8,451 विद्यार्थियों ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तो वही 4,987 विद्यार्थियों ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।तो वही 88 विद्यार्थी उत्तीर्ण श्रेणी में आए हैं। बात अगर कक्षा 10वीं में लड़कियों की करें तो इस परीक्षा में 75.43% के साथ 5,307 लड़कियां पास हुई है। तो वही 65. 85% के साथ 3,144 लड़के पास हुए हैं। इस तरह पिछले कुछ वर्षों की तरह इस वर्ष भी कक्षा 10वीं में लड़कों के मुकाबले लड़कियां अधिक पास हुई है और इस परीक्षा परिणाम में भी लड़कियों का जलवा देखने को मिला है।

कक्षा 12वीं में भी लड़कियों ने मारी बाजी
वही बात अगर कक्षा दसवीं की करें तो जारी किए गए इस परीक्षा परिणाम में पिछले कुछ वर्षों की तरह इस वर्ष भी लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी है। जहां कक्षा 12वीं के जारी किए गए परीक्षा परिणाम में इस वर्ष 15,849 विद्यार्थियों में से 11,046 बच्चे पास हो गए ,तो वही 2,216 बच्चे इस परीक्षा में असफल रहे है। वहीं 2,587 बच्चों को सप्लीमेंट्री आई है। वही इस वर्ष जारी किए गए परीक्षा परिणाम में कुल 15,849 बच्चों में से 8,204 बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तो वहीं 2,837 बच्चे द्वितीय स्थान पर रहे हैं। इसके अलावा 05 बच्चों ने उत्तीर्ण श्रेणी हासिल की है। जहां कक्षा 12वीं में बालाघाट जिले में 3186 लड़कों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, तो वहीं लड़कों की तुलना में 5,018 लड़कियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस तरह लड़कों के मुकाबले प्रथम स्थान व पास होने वालों में लड़कियों की संख्या कहीं अधिक है। इस तरह जिले में कुल 66.27% लड़के प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं, तो वहीं 72.28% लड़कियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही बात अगर कक्षा 12वीं में कुल 15,849 बच्चों की करें तो 11,046 पास बच्चों में से 6,525 लड़कियां पास हुई है तो वहीं लड़कियों के मुकाबले 4,521 लड़के पास हुए हैं। इस तरह लड़कों के मुकाबले इस वर्ष कक्षा 12वीं में लड़कियां अधिक पास हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here