कांग्रेसियो ने किया जय भारत सत्याग्रह आंदोलन

0

वारासिवनी खैरलांजी विधानसभा कांग्रेस संगठन के सयुॅक्त तत्वाधान में ४ मार्च को नगर के नेहरू चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस राहुल गांधी की सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उनकी संसदीय सदस्यता निरस्त करने को लेकर  किया गया है। इस दौरान कांग्रेसियो ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। कांग्रेसियो का साफ तौर पर कहना था कि यह भारतीय जनता पार्टी की साजिश है। जो जनता के हित में सदन में बात करेगा उसके पीछे ईडी, सीबीआई सहित अन्य ऐजेंसियो की जॉच बैठालकर उन्हे प्रताडि़त किया जा रहा है। हमारे सर्वमान्य नेता राहुल गांधी ने सिर्फ सदन में सवाल पूछे थे अडानी, अंबानी, नीरव मोदी, ललित मोदी के संदर्भ में की सभी मोदी चोर क्यो हो रहे है। इसी बात को लेकर किसी ने एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी। जहां सुनवाई में २४ मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हे २ वर्ष की सजा सुनाई और उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी वही उनका सरकारी आवास भी खाली करवा लिया। इन्ही मुद्दो को लेकर कांग्रेस ने जय भारत सत्याग्रह का ऐलान किया है। जो प्रदेश के कौने कौने के साथ ही पूरे देश में चलेगा। इस दौरान कांग्रेसियो ने जमकर भाजपा की बखिया उदेड़ी और उनकी उद्योगपति के प्रति कृतज्ञता को लेकर सवाल उठाये।

भाजपा जनहितेषी नही जन विरोधी सरकार – सीपी मित्तल

नेहरू चौक पर हुये इस सत्याग्रह धरना को संबोधित करते हुये प्रमुख रूप से उपस्थित राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव व प्रदेश प्रभारी सीपी मित्तल ने कहां कि जब से केन्द्र में भाजपा सरकार बनी है तब से सदन में कोई भी जनता से जुड़ा मुद्दा उठाने वालो पर कार्यवाही कर रही है। यह भाजपा सरकार जनहितैषी न होकर जन विरोधी सरकार है जो भी इस सरकार के खिलाफ आवाज उठायेगा तो उसे जेल में या फिर अन्य प्रकार की जॉच बैठालकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जायेगा। श्री गांधी एक शहीद के बेटे है जिनके परिवार में दादी पिता ने देश के लिये शहादत दी है। जब श्री गांधी कोई भी मुद्दा जो जनहित से संबंधित है तो उन्हे बोलने नही दिया जाता और उनकी सदस्यता रद्द ेकर दी जाती है। श्री गांधी ने सिर्फ इतना पूछा था कि जो व्यक्ति विश्व में ९ वे नंबर पर था वो अड़ानी आज २ नंबर पर कैसे आयेा। वही रेल्वे, हवाई सेवा सबका भाजपा ने प्राईवेटी करण कर दिया है जिसके समस्त ठेके अड़ानी के पास है। प्रधानमंत्री इस मामले में अपनी चुप्पी क्यो नही तोड़ रहे है। इसका मतलब है कि प्रधानमंत्री व भाजपा सब एक जुट होकर देश की धरोहर को चट कर रहे है। श्री मित्तल ने कहा कि राहुल गांधी ने जब से भारत जोड़ो यात्रा निकाली है तब से ही भाजपा घबरा गई है। भाजपा का जनाधार घट रहा है और श्री गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का जनाधार इतना बढ़ा है कि निश्चित है हम राज्यों के अलावा केन्द्र में भी सरकार बनायेंगे।

सच बोलने वाले को किया जा रहा प्रताडि़त – हिना कावरे

इसी तरह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान विधायक हिना कावरे ने सत्याग्रह आंदोलन को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस जनता की पार्टी है। हमेशा कांग्रेस ने जनता के हित में लड़ा है जिसका उदाहरण आजादी की लड़ाई से लगाया जा सकता है। मगर भाजपाईयो ने जो साजिश के तहत श्री गांधी की सदस्यता निरस्त करवाई है। उसकी सजा जनता देख भी रही है और उसका परिणाम भाजपा को आने वाले चुनाव में मिलने वाला भी है। प्रदेश में जहा हम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व मे इसी वर्ष सरकार बनाने जा रहे है वही केन्द्र में भी हमारी कांग्रेस की सरकार २०२४ में बनना तय है। लोग तो इतना तक बोलते है कि जो २० हजार करोड़ रूपये का घोटाला अड़ानी के नाम पर हुआ है वो पैसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का है। हम घर घर जाकर जनता को यह बात बतायेंगे। श्री गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा कन्या कुमारी से कश्मीर तक निकाली थी उससे भाजपा में घबराहट आ गई है। उन्हे पता है कि श्री गांधी की इस यात्रा में वे हर वर्ग के लोगो से मिले व उनकी समस्याओं को जाना व उन्हे आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार बनते ही उनकी समस्याओं को हल कर दिया जायेगा। सुश्री हिना कावरे ने कहा कि इसी तरह कमलनाथ ने भी जो वादे किये है उन्हे भी प्रदेश में सरकार बनते ही शीघ्र पूर्ण किया जायेगा। भाजपा दोगली पार्टी है जो सत्य बोलने वाले को प्रताडि़त करती है। जिसने कभी आजादी की लड़ाई में भाग नही लिया  क्या वे हमे सिखायेंगे की राष्ट्र भक्ति क्या होती है। उन्होने कहा कि श्री गांधी की सदस्यता को बहाल करने के लिये हम प्रदेश के कौने कौने के साथ ही पूरे देश में सत्याग्रह आंदोलन चला रहे है जिसका शंखनाथ हो चुका है।

जिले की सभी ६ विधानसभा जीत रही कांग्रेस – संजय उईके

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार वारासिवनी पहुॅचे विधायक संजय उईके व अन्य अतिथियो का कांग्रेसियो ने जोरदार स्वागत किया। सभी अतिथियों ने इस दौरान देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू की आदमकद प्रतिमा पर माल्र्यापण किया और उनके बलिदान के बारे में बारी बारी से बताया। धरना आंदोलन को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष विधायक संजय उईके ने कहा कि कार्यकर्ता अब कमर कस लो।  क्योकि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है हम बालाघाट जिले की सभी ६ विधानसभा सीट जीत रहे है। उन्होने कहा कि भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सदन में सवाल किया तो उनकी सदस्यता को निरस्त कर दिया गया। हम पूछते है कि अपने नेताओ की सदस्यता कोर्ट से क्यो नही निरस्त करवाते जो आये दिन उल जुलूल बयान देते है। भाजपा के राज में कानून नाम की कोई चीज नही है। जो भी कानून है वो अन्य पार्टी के लिये है। जिसका शिकार हमारे नेता राहुल गांधी को भी बनाया गया है। जो देश हित में बात करेगा उसे यह भाजपा की सरकार देशद्रोही करार दे देगी। में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओ से अपील करता हूॅ की हर बाजार में नुक्कड़ सभा लेकर घर घर जाकर जनता को हमेभाजपा की नितियो से अवगत कराना और प्रदेश में कमलनाथ व केन्द्रीय राजनिति में राहुल गांधी का हाथ मजबूत करना है।

महंगाई चरम सीमा पर – विवेक पटेल

आंदोलन को संबोधित करते हुये पूर्व नपाध्यक्ष विवेक पटेल ने कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुॅच गई है। गैस सिलेंडर के दाम जो कांग्रेस के राज बमुश्किल ४००-४५० रूपये में मिलता था आज उसके दाम इस भाजपा की सरकार ने ११.३० रूपये कर दिये है वही कोई सब्सिडी भी नही दी जा रही है। यह सरकार अंबानी अड़ानी जैसे बड़े बड़े उद्योगपति की सरकार है। जब इसी बात को लेकर श्री गांधी ने सदन में चर्चा करने के लिये प्रधानमंत्री को कहा तो उन्होने उनकी सदस्यता ही चक्रव्यूह रचकर निरस्त करवा दी। यह सब बाते जनता समझ भी रही है और इसका परिणाम आगामी चुनाव में जरूर बतायेगी। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन खैरलांजी ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल प्रसाद गौतम ने किया।

इन मांगो का सौंपा गया ज्ञापन

कांग्रेसियो ने कार्यक्रम के बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रभारी तहसीलदार प्रतिभा पटेल को कार्यक्रम स्थल पर ज्ञापन सौंपा इस ज्ञापन में उल्लेखित किया है कि जो गुजरात राज्य के सूरत जिले के न्यायालय ने जो दो वर्ष की सजा सुनाई है उसे रद्द किया जाये, साथ ही लोकसभा अध्यक्ष द्वारा जो उनकी सदस्यता को निरस्त किया गया है उसे बहाल किये जाने के अलावा अन्य मांगे शामिल है।

यह लोग हुये सत्याग्रह आंदोलन में हुए शामिल

रा्रष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी सीपी मित्तल, जिला प्रभारी आलोक मिश्रा, सह प्रभारी शशांक दुबे, प्रदेश महासचिव पुष्पा बिसेन, राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती, जिला अध्यक्ष संजय उईके, विधायक हिना कावरे, पूर्व विधायक मधु भगत, अनुराग चतुरमोहता, जिला अध्यक्ष महिला रचना लिल्हारे, पूर्व नपाध्यक्ष विवेक पटेल, जिला सचिव सुदेश सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल गौतम, जितेन्द्र सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष अनिल पिपरेवार, महामंत्री राजा अली, विवेक जुझार, जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता शहीद खान, रामकिशोर बिसेन, जैशराज पारधी, अनूप सिंह बैस, जावेद अली, संध्या पटेल, कुसुम नगपुरे, मीना रूसिया, संतलाल नगपुरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार नगपुरे, खैरलांजी जनपद उपाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद लिल्हारे, राजा सोनी, नरेन्द्र शरणागत, सतोष ठकरेले, उपेन्द्र बिसेन, शैलेन्द्र पटेल, सुदेश बिसेन, ओपल राहंगडाले, सुनिल राणा,  संदेश बिसेन, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here