किचन के रिनोवेशन के दौरान खुदाई में दंपति को मिले दो करोड़ 30 लाख कीमत के सोने के सिक्के

0

एक कपल अपने पुराने घर के रिनोवेशन में जुटा था, इसी दौरान किचेन में फर्श के नीचे से खजाना निकल आया। फर्श की खुदाई से उन्हें 18वीं शताब्दी के 264 सोने के सिक्के मिले, जिनकी कीमत 2 करोड़ 30 लाख रुपए आंकी गई है। दिलचस्प बात यह है कि कपल पिछले 10 साल से इस घर में रह रहा था, लेकिन उन्हें इस खजाने के बारे में कोई खबर नहीं थी। मगर जुलाई 2019 में रिनोवेशन के दौरान उन्हें किचन की फर्श के नीचे से सोने के सिक्के मिले।
उन्होंने फौरन इन सिक्कों के बारे में जानने के लिए लंदन स्थित एक ऑक्शन कंपनी से संपर्क किया जिसने कपल को बताया कि ये सिक्के बेहद पुराने और एंटिक हैं। कुछ सिक्के 400 साल से अधिक पुराने थे। हाल ही में सभी 264 सिक्कों को नीलामी के लिए रखा गया, जहां इसकी कीमत 2 करोड़ 30 लाख रुपए आंकी गई। गोल्ड क्वाइन्स की इतनी बड़ी कीमत जानकर कपल हैरान रह गया, क्योंकि एक झटके में वे करोड़पति बन चुके थे।
नीलामकर्ता ग्रेगरी एडमंड ने कहा कि यह एक अत्यधिक महत्वपूर्ण खोज है। इनमें से कई सिक्के असाधारण रूप से दुर्लभ हैं। पुरातक्व विभाग के लिए ये सिक्के काफी अहम हैं। करोड़पति बना कपल ब्रिटेन के यॉर्कशायर के एलरबी गांव का रहने वाला है। वे किचन के फर्श को रिनोवेट करने के क्रम में खुदाई कररहे थे। तभी उन्हें फर्स के नीचे की जमीन से एक डिब्बा मिला। इस डिब्बे में सोने के सिक्के रखे थे। बाद में कई और डिब्बे मिले और उनमें से भी सोने के सिक्के निकले। कुल 264 सिक्के मिले। पहले तो उन्हें पता नहीं था कि ये सिक्के इतने महंगे होंगे, लेकिन हाल ही में जब इनकी नीलामी 2 करोड़ रुपए से अधिक में हुई तो कपल हैरान रह गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here