वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। पाकिस्तानी साजिश के तहत पहलगाम कश्मीर में पर्यटको पर हुये आंतकी हमले में २७ लोगो की मौत हो गई। इस दौरान २३ अप्रैल को भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियो, पार्षदो व प्रमुख कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल की उपस्थिति में जय स्तंभ चौक पर कश्मीर पहलगाम की घटना मेें मारे गये पर्यटको को भावभीनी श्रंद्वाजलि अर्पित कर उनकी याद में मोमबत्ती जलायी है। पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा की यह आंतकी घटना एक साजिश है पहले सेना के जवानो पर हमला होता था। किंतू अब पर्यटको पर हमला एक कायराना साजिश है। इस घटना के खिलाफ पुरे विश्व से प्रतिक्रिया भी आयी है। अब हमारी मांग है की समय आ गया है अब केन्द्र सरकार तीनो सेनाओं का इश्तेमाल कर पाकिस्तान को पुरी तरह नेश्तनाबूद करें। हमने वारासिवनी से भी अपना आक्रोश व्यक्त किया है। हमे उम्मीद है की हमारी केन्द्र की मजबूत सरकार पुरी तरह से आंतकवाद के खात्मे में सफ ल भी होंगी। इस तरह की घटना से प्रतित होता है की दुश्मन देश भारत को विकसीत राष्ट्र बनते नही देखना चाहते है। अब दुश्मन देशो की जड़ में वार करने का समय भी आ गया है। वहीं नगर मंडल अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने कहा की सबसे पहले हम शहीद हुये पर्यटको की आत्मा की शांति के लिये भावपूर्ण श्रद्वाजंलि अर्पित करते है। साथ ही केन्द्र सरकार से मांग करते है की इस घटना से प्रत्येक देशवासीयों का दिल दुखा है। साथ ही धर्म पूछकर हत्या करने से मन में आको्रश भी व्याप्त है। पाकिस्तान पर कठोर कार्यवाही कर देशवासीयों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिये। इस दौरान संदीप मिश्रा, नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे, किरण शर्मा, श्रीमती दीपा रूसिया, शैलेन्द्र तिवारी, अमित येरपूडे,मोनू लिमजे,हरिओम दुबे, इंद्रेश टेंभरे, वेद प्रकाश पटेल , जगदीश नेमा, सोनू जायसवाल,प्रवीण रूसिया,शुभम जैन, राजेश सिंघई, मदन धार्मिक, विनोद मिश्रा, विशाल जैन, मनोज दांदरे, अक्कू शर्मा, आकाश चौबे, गिरधारी चिमनानी, सुनील विश्वकर्मा, स्वप्निल जैन, मिथलेश बूरडे,नंदू पांडे, मयंक मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।