कोरोना के चलते जापान सरकार ने लगाई इमरजेंसी, बिना दर्शकों के होंगे गेम्स

0

Tokyo Olympics: जापान सरकार ने टोक्यो ओलंपिक शुरु होने से दो हफ्ते पहले ही शहर में आपातकाल का ऐलान कर दिया है। दरअसल यहां 23 जुलाई से 8 अगस्त तक ओलंपिक खेल होने हैं, जबकि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा कि टोक्यो में सोमवार से 22 अगस्त तक आपातकाल लागू रहेगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अगर वैक्सीन का प्रभाव स्पष्ट हो जाता है और हॉस्पिटल में बेड की स्थिति में सुधार होता है तो सरकार आपातकाल को पहले भी हटा सकती है। टोक्यो में खास तौर पर कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के प्रसार ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।

वहीं, टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics 2020) के दौरान स्टेडियम में दर्शकों को प्रवेश की नहीं होगी। जापान सरकार, इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी और जापान ओलिंपिक कमिटी ने 8 जुलाई को यह फैसला किया है। जापान के ओलिंपिक मंत्री तमायो मारुकावा ने बताया कि टोक्यो खेलों के दौरान दर्शकों को प्रवेश नहीं देने पर सहमति बनी है। टोक्यो 2020 के प्रेसीडेंट सीको हाशिमोतो ने कहा कि इन खेलों को इस तरह से आयोजित करने का उन्हें बेहद खेद है। उन्होंने टिकट खरीद चुके दर्शकों से भी इसके लिए माफी मांगी। अगर ये फैसला बरकरार रहा तो ओलंपिक के इतिहास में ये पहला मौका होगा, जब गेम्स के दौरान दर्शकों की मौजूदगी नहीं होगी।

गौरतलब है कि बुधवार को टोक्यो में कोरोना वायरस के 920 नये मामले दर्ज किए गए थे। मई महीने के बाद एक दिन में पाए गए मामलों का नया रिकॉर्ड है। आ पिछले साल कोराना की वजह से टोक्यो ओलंपिक को रद्द करना पड़ा था। इस बार भी कोविड महामारी के खतरे को देखते हुए टोक्यो में सार्वजनिक स्थानों पर ओलिंपिक टॉर्च रिले को भी समाप्त कर दिया गया। अब पूरे ओलंपिक के दौरान आपात काल की घोषणा कर दी गई। वैसे आपात स्थिति में मुख्य रूप से शराब परोसने वाले बार और रेस्तराओं को बंद करने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही ओलिंपिक संबंधी गतिविधियों को सीमित करने की कोशिश की जा रही है, ताकि खिलाड़ियों तक कोरोना वायरस ना पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here