कोरोना के मामलों ने फिर बढ़ाई चिंता 7 राज्यों में सबसे अधिक एक्टिव केस

0

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1,25,076 है। इसमें से आधे से अधिक 68,795 सक्रिय केस देश के सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। पंजाब 13253, महाराष्ट्र 11889, कनार्टक 10351,केरल 9865,दिल्ली 8205, तमिलनाडु 8586,पश्चिम बंगाल 6646 स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के दो केंद्र शासित प्रदेशों अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सिर्फ 33 तो दादर नगर हवेली और दमन और दीव में सिर्फ 16 सक्रिय केस हैं। वहीं लक्षद्वीप देश का एकमात्र राज्य है जो कोरोना मुक्त है। यहां अबतक सिर्फ 112 मामले सामने आए हैं और अबतक 52 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे कम चार मौतें दादर नगर हवेली और दमन और दीव में हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,299 नए मरीज मिले हैं। वहीं 49 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 4.58 फीसदी है। रिपोर्ट के अनुसार बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को सक्रिय मामलों में 3185 मरीज कम हुए हैं। देश में अबतक मिले कुल मामलों में से सिर्फ 0.28 फीसदी ही सक्रिय केस हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अब तक कुल 87,92,33,251 सैंपल की जांच हुई है। इसमें से 3,56,153 सैंपल की जांच बीते 24 घंटे में की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here