: तारक मेहता उल्टा चश्मा के एक्टर्स फैंस के दिलों के करीब है। दिलीप जोशी हों या दिशा वकानी, दर्शक शो से जुड़े हर कलाकार पर अपडेट चाहते हैं। हाल ही में खबरें सामने आ रही हैं कि टप्पू यानी राज अनादकत जल्द ही शो को अलविदा बोलने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार राज पिछले काफी समय से शो से दूरी बनाने का विचार कर रहे थे। उन्होंने इस बारे में प्रोडक्शन हाउस से भी बात कर ली है। हालांकि अभी तक इस पर ऑफिशियल कोई बयान नहीं दिया है।
क्रिसमस से पहले शूटिंग पूरी
रिपोर्ट्स के अनुसार राज अनादकत क्रिसमस से पहले ही अपनी शूटिंग पूरी कर लेंगे। फिर शो में नजर नहीं आएंगे। राज ने ऐसा फैसला क्यों लिया है। इस पर कोई पुख्ता खबर नहीं है। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने मुनमुन दत्ता के कारण शो से बाहर होने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि राज और मुनमुन की अफेयर की खबरें काफी वायरल हुई थीं। दोनों ने सोशल मीडिया पर आकर सफाई भी दी थी।राज का सफर प्यारा रहा
वहीं शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि राज अनादकत के साथ सफर बहुत ही प्यारा रहा है। कई बार ऐसा हुआ है कि टीम ने उनके साथ बात करने की कोशिश की। लेकिन अब चीजें काम नहीं कर रही हैं। न तो वह लंबे समय तक टिके रहने को तैयार हैं और न कास्ट और क्रू उसे रुकने के लिए कह रहे हैं।
2017 में शो से जुड़े
बता दें राज अनादकत साल 2017 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से जुड़े थे। उन्होंने भव्या गांधी को रिप्लेस किया था। राज ने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘एक रिश्ता साझेदारी का’ से की थी। वह एक मुठी आसमान, क्राइम पेट्रोल और महाभारत में भी नजर आ चुके हैं।