गायखुरी में 23 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या !

0

नगर समीप ग्रामीण थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम गायखुरी में एक लड़की ने अपने घर में पंखे में फांसी लगा ली। फांसी लगाने से गंभीर इस लड़की को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

यह घटना 26 मार्च के 1:20 पर हुई जिला अस्पताल पुलिस ने मृतिका निशा क्षीरसागर 23 वर्ष वार्ड नंबर 33 गायखुरी निवासी की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र क्षीरसागर जो मूल रूप से ग्राम गजपुर कटंगी के रहने वाले हैं किंतु करीब 25 वर्षों से वे अपने परिवार के साथ नगर समीप गायखुरी में रहते हैं। जिनके परिवार में तीन बेटी और पत्नी प्रमिला है। राजेंद्र क्षीरसागर और पत्नी कपड़ों में प्रेस लगाने का काम करते हैं।

राजेंद्र की बड़ी लड़की निशा 23 वर्ष एम ए फाइनल में है। दूसरी लड़की आशा 22 वर्ष क्षीरसागर सिवनी में पालीटेक्निक कर रही है। छोटी बेटी दिशा बीए प्रथम वर्ष में है जो बालाघाट में पढ़ती है।

बताया गया है कि 26 मार्च को 10 बजे करीब राजेंद्र क्षीरसागर निर्मल नगर अपने धंधे में आ गए थे। जिनकी पत्नी प्रमिला कपड़े धोने के लिए चली गई थी। घर में बड़ी बेटी निशा थी और दिशा कॉलेज चली गई थी। 1:20 पर जब दिशा कॉलेज से घर पहुंची तब उसने अपनी बड़ी बहन दिशा को घर के अंदर फैन पर रस्सी में फाँसी पर लटकी हुई देखी। जिसने पड़ोस में रहने वाली तन्नू क्षीरसागर के साथ फेंन से रस्सी काट कर दिशा को नीचे उतारा जो बेहोश थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here