गुजरात में पहली बार होंगे राष्ट्रीय खेल

0

36वें राष्ट्रीय खेल 27 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच राज्य में होंगे। गुजरात में पहली बार इन खेलों का आयोजन हो रहा है। गुजरात में 36वें राष्ट्रीय खेल 27 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। राज्य के पास इन खेलों की मेजबानी के लिये एक विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा उपलब्ध है और प्रदेश प्रशासन इन्हें सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय खेल बनाने के प्रयास में लगा है।
गुजरात के छह शहरों अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा , राजकोट और भावनगर मे इन खेलों का आयोजन होगा। इन खेलों में देश के 7000 से अधिक शीर्ष खिलाड़ी 34 इंडोर और आउटडोर खेलों में पदक के लिये उतरेंगे ।’’ पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण के कारण इन खेलों का आयोजन नहीं किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here