गौहर खान के पति जैद दरबार को बेघर आदमी का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, पड़ी लताड़ तो मांगी माफी

0

गौहर खान के पति जैद दरबार ने हाल ही कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर उनकी खूब किरकिरी हो रही है। यूजर्स ने भर-भरकर जैद दरबार को खरी-खोटी सुनाई और ताने मारे। यहां तक कि जैद को ‘गौहर खान का जोकर पति’ भी कह डाला। अब जैद दरबार ने लोगों का दिल दुखाने के लिए माफी मांगी है और कहा है कि वह सभी लोगों का सम्मान करते हैं और उनके लिए इंसानियत मायने रखती है। दरअसल जैद दरबार ने हाल ही सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनके बाजू में ही एक बेघर व्यक्ति फुटपाथ पर सोता नजर आ रहा था। लोगों को जैद दरबार का यह रवैया रास नहीं आया और निशाने पर ले लिया। जैद ने अब माफी मांग ली है। पूरा मामला क्या है जानिए।

जैद दरबार को यूजर्स ने लताड़ा, बताई शर्मनाक हरकत

जैद दरबार ने मसखरी करने की कोशिश की थी, पर उनका यह मजाक भारी पड़ गया। जैद दरबार की बुरी तरह लताड़ा जाने लगा। सोशल मीडिया और ‘रेडिट’ पर ‘गौहर का जोकर पति’ चर्चा का विषय बन गया। एक यूजर ने जैद को लताड़ते हुए लिखा, ‘सबकुछ जोक या मजाकिया नहीं होता। बहुत ही शर्मनाक और अमानवीय।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here