ग्राम सेरपार में घर में खेलते खेलते अचानक लापता हुई 3 वर्षीय मासूम बच्ची की लाश कुएं से बरामद

0

परसवाड़ा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम सेरपार में 9अक्टूबर को उस समय सनसनी फैल गई जब एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची अपने घर से खेलते खेलते अचानक लापता हो गई। 3 घंटे खोजबीन के दौरान इस 3 वर्षीय मासूम बच्ची की लाश घर के कुँए में ही पाई गई। परसवाड़ा पुलिस ने मासूम बच्ची विदुषी पिता मनीष पटले की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दी है और मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सेरपार निवासी मनीष पटेल खेती किसानी करते हैं जिनके परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और दो बेटी है जिनमें सबसे छोटी विदुषी थी बताया गया है कि। मनीष पटले के घर के पीछे जगत वाला कुआं है। कुँए से पानी निकालने की जगह जमीन से लगी हुई है। 9 अक्टूबर को सुबह जब परिवार के लोग घरेलू कार्य में व्यस्त है और विदुषी घर में खेल रही थी और विदुषी खेलते खेलते घर से अचानक लापता हो गई 11:00 बजे करीब परिजनों को विदुषी घर में दिखाई नहीं देने पर उन्होंने मोहल्ले पड़ोस और गांव में विदुषी की खोजबीन की है किंतु विदुषी नहीं मिली विदुषी के नहीं मिलने पर उसके किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपरहण किए जाने का कयास लगाए जाने लगा। इस 3 वर्षीय मासूम बच्ची विदुषी के लापता होने पर ग्राम सेरपार में सनसनी फैल गई । और गांव के लोग भी इस मासूम बच्ची की खोजबीन में लग गए। इस घटना की सूचना परसवाड़ा पुलिस को मिलने पर एसडीओपी सतीश साहू ,थाना प्रभारी राजीव कुमार उइके के अलावा अन्य पुलिस कर्मचारी ग्राम शेरपार पहुंच गए और तस्दीक शुरू की। बताया गया है कि गांव मोहल्ले पड़ोस और अन्य जगह विदुषी के नहीं मिलने पर, कुछ लोगों को शक हुआ कि कहीं विदुषी खेलते खेलते कुएं में ना गिर गई हो। इस शक के आधार पर कुए मैं पंप लगाकर कुँए को खाली किए जाने लगा। 2:30 बजे करीब कुएं में पानी कम होने पर, कुएं में गल डालकर देखे गल में बच्ची विदुषी की लाश फ़सकर बाहर आई। परसवाड़ा पुलिस ने मासूम बच्ची विदुषी की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। संभावना व्यक्त की गई है कि विदुषी घर में खेलते खेलते घर के पीछे कुँए तरफ आ गई। और पानी निकालने की जगह से वह कुएं में नीचे गिर गई। आगे मर्ग कायम कर जांच की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here