जंगली सूअर के हमले में यादोराव गौतम गंभीर रूप से घायल

0

वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। रामपायली पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बकोड़ी निवासी ५५ वर्षीय व्यक्ति शुक्रवार को जंगली सूअर के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। इसमें बताया जा रहा है कि यादोराव गौतम अपने घर के मवेशियों को खेत में चराने के लिए लेकर गया था तब जंगली सूअर ने हमला कर दिया। घटना के बाद परिवार के लोगों ने घायल को वारासिवनी सिविल अस्पताल में लाकर भर्ती किया है जहां उसका उपचार जारी है। वहीं घटना की जानकारी वन विभाग खैरलांजी को दे दी गई है जहां ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जिनके द्वारा वन विभाग से जंगली सूअर पर अंकुश लगाने की मांग की जा रही है।

मवेशी चरा रहे व्यक्ति पर सूअर ने किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार यादोराव पिता जीवनलाल गौतम ५५ वर्ष ग्राम बकोड़ी थाना रामपायली निवासी कृषक है। जिसके घर में मवेशी है जिसे वह प्रतिदिन चराने के लिए खेत के तरफ लेकर जाता था। जहां प्रतिदिन की तरह वह शुक्रवार की सुबह करीब ८.३० बजे अपने मवेशियों को लेकर घर से निकला था। जो खेत में पहुंचा ही था कि पूर्व से वहां पर उपस्थित जंगली सूअर के द्वारा यादोराव गौतम के ऊपर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसमें उसके पैर हाथ पीठ सहित शरीर के विभिन्न स्थानों पर अंदरूनी और बाहरी चोट आई है। घटना के दौरान आवाज सुन आस पड़ोस के लोगों ने दौडक़र जंगली सूअर को खदेड़ा और घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। जिन्होंने तत्काल घायल यादोराव को रामपायली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए वारासिवनी सिविल अस्पताल रिफ र कर दिया गया जहां उसका उपचार जारी है।

ग्रामीणों में जंगली सूअर से भय का माहौल बना हुआ है

क्षेत्र की अधिकांश आबादी कृषि कार्य से जुड़ी हुई है जिनके द्वारा खेतों में उपज लगाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर जीवन निर्वाह किया जाता है। परंतु उक्त विषय में जंगली सूअर एक बड़ी समस्या बनी हुई है जिसके द्वारा खेती में लगी हुई उपज को नुकसान पहुंचाया जाता है। वहीं खेत में कार्य कर रहे मजदूर किसान पर हमला भी कर दिया जाता है। जिसमें उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है बीते दिनों ही जंगली सूअर के हमले से एक व्यक्ति की मौत और दो व्यक्ति घायल हुए थे। ऐसे में लगातार किसानों में जंगली सूअर का भय बना हुआ है जो काफ ी आक्रोशित है। जिनके द्वारा वन विभाग से इस ओर कार्यवाही करने की मांग की जा रही है।

क्षेत्र में जंगली सूअर की तादाद बढ़ गई है जिससे किसानों में आक्रोश है-सचिन गौतम

घायल के पुत्र सचिन गौतम ने पद्मेश से चर्चा में बताया कि घायल यादोराव गौतम मेरे पिताजी है जो रोजाना की तरह सुबह घर से मवेशी चराने के लिए खेत की ओर गए थे। जहां उनके ऊपर जंगली सूअर ने हमला कर दिया इस दौरान आस पड़ोस के खेत वालों ने जंगली सूअर को खदेड़ा और हमें सूचना दी। हम जब पहुंचे तो हमारे पिताजी को बहुत ज्यादा चोट आई थी जिन्हें घर लाकर फि र रामपायली अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया। जहां से उन्हें वारासिवनी रिफर कर दिया गया तो यहां लाकर उपचार कराया जा रहा है। क्षेत्र में जंगली सूअर को लेकर बहुत ज्यादा स्थिति खराब है जंगली सूअर की तादाद बढ़ गई है जो लगातार लोगों पर हमला कर रही है। अभी हमारे पिताजी की स्थिति थोड़ी ठीक है।

जंगली सूअर के आंतक से खेती किसानी करना आसान नही है-सुखराम गौतम

ग्रामीण सुखराम गौतम ने बताया कि जंगली सूअर का भय बना हुआ है हर कोई डर के साथ खेती कार्य में जा रहा है। यह परिवार पालन का एक साधन होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लगातार लोगों के ऊपर जंगली सूअर हमला कर रही है स्थिति बहुत ज्यादा खराब है । यह जंगली सूअर अकेली नहीं झुंड में लोगों पर हमला करती है और करीब १२ एक साथ रहते हैं। हमारे ग्राम में भी बहुत ज्यादा जंगली सूअर हो गई है इनके द्वारा लोगों के साथ फ सल को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हम चाहते हैं कि वन विभाग इन पर अंकुश लगायें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here