जम्मू कश्मीर और हिमाचल में भारी बर्फबारी, आज इन राज्यों बारिश की संभावना

0

बीते 24 घंटे के दौरान जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी जारी है, इस कारण आने वाले दिनों में एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है।

जारी रहेगी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज भी भारी बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी। इस बीच, दिल्ली में आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में कम से कम दो डिग्री की गिरावट आएगी।

IMD के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की उम्मीद है। मंगलवार सुबह दिल्ली और इससे सटे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हल्की बारिश हुई , जिससे तापमान में गिरावट आई। दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28.1 और 14.7 डिग्री दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार से शुक्रवार तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मध्यम बर्फबारी और गरज के साथ बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी ओलावृष्टि होने की संभावना है। IMD ने गुरुवार तक उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की भी भविष्यवाणी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here