Health News: आज के समय में डायबिटीज एक आम बीमारी हो गई है। पहले यह जेनेटिक हुआ करती थी, लेकिन अब यह किसी को भी अपना शिकार बना ले ती है। बता दें डायबिटीज शरीर में ग्लूकोज की मात्रा अधिक होने पर होता है। इस बीमारी से ग्रस्त मरीजों को खाना-पान पर सबसे ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। इस बीमारी को खत्म तो नहीं किया जा सकता है, लेकिन कंट्रोल कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि डायबिटीज पेशेंट को क्या खाना नहीं चाहिए।
1. जूस: डायबिटीज के मरीजों को फलों के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। इनमें शर्करा की मात्रा अधिक होती है।
2. मिठाई, चॉकलेट और सूखे मेले: डायबिटीज पेशेंट को सूखे मेवों का सेवन नहीं करना चाहिए। खासतौर पर किशमिश नहीं खाना चाहिए। वहीं मिठाई और चॉकलेट से दूर रहना चाहिए। इनके सेवन से ग्लूकोज का स्तर बढ़ता है।
3. चीनी और गुड़: चीनी और गुड की डायबिटीज मरीजों को नहीं खाना चाहिए। सीधे तौर पर या इन से बनाई कोई चीज का सेवन नहीं करना चाहिए।
4. चाय और कॉफी: चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक और लस्सी का सेवन डायबिजीज के मरीजों को नहीं करना चाहिए। इन सभी में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा काफी होती है। जिस कारण ब्लड में ग्लूकोज का स्तर तेजी से बढ़ सकता है।
5. सफेद राइस और ब्रेड: सफेद राइस और व्हाइट ब्रेड भी पेशेंट के लिए खतरनाक है। इनमें फाइबर की मात्रा कम होती है, जबकि कार्ब्स अधिक होता है। जो खून में ग्लूकोज के स्तर को तेजी से बढ़ाता है। इन दोनों की जगह ब्राउन चावल और ब्राउन ब्रेड खाया जा सकता है।
जानें क्या है डायबिटीज के प्रमुख लक्षण
– डायबिटीज होने पर काफी प्यास लगती है।
– डायबिटीज होने पर बहुत भूख लगने लगती है। या वजन तेजी से कम होने लगता है।
– डायबिटीज होने पर थोड़ा सा काम करने पर थकान होने लगती है।
– अगर किसी व्यक्ति का फिजिकल एक्टिविटी से संबंध नहीं है तो उसे डायबिटीज होने का खतरा अधिक रहता है।