जाने-माने एथलीट मिल्खा सिंह का निधन, कोरोना से जिंदगी की रेस हारे ‘फ्लाइंग सिख’

0

देश के जाने-माने धावक और एथलीट मिल्खा सिंह (Milkha Singh) नहीं रहे। करीब एक महीने से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे 91 वर्षीय मिल्खा सिंह का चंडीगढ़ के PGI हॉस्पीटल में शुक्रवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे निधन हो गया। मिल्खा सिंह 20 मई को कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। पहले उनके पारिवारिक कुक को कोरोना हो गया था जिसके बाद मिल्खा और उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह कोरोना पॉजीटिव हो गए थे। कुछ ही दिनों पहले उनकी पत्नी निर्मल कौर का भी कोरोना की वजह से ही निधन हो गया था।

Updated: | Sat, 19 Jun 2021 12:57 AM (IST)

जाने-माने एथलीट मिल्खा सिंह का निधन, कोरोना से जिंदगी की रेस हारे 'फ्लाइंग सिख'
जाने-माने एथलीट मिल्खा सिंह कोरोना की लड़ाई हार गये और चंडीगढ़ के अस्पताल में शुक्रवार की रात उनका निधन हो गया।

देश के जाने-माने धावक और एथलीट मिल्खा सिंह (Milkha Singh) नहीं रहे। करीब एक महीने से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे 91 वर्षीय मिल्खा सिंह का चंडीगढ़ के PGI हॉस्पीटल में शुक्रवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे निधन हो गया। मिल्खा सिंह 20 मई को कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। पहले उनके पारिवारिक कुक को कोरोना हो गया था जिसके बाद मिल्खा और उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह कोरोना पॉजीटिव हो गए थे। कुछ ही दिनों पहले उनकी पत्नी निर्मल कौर का भी कोरोना की वजह से ही निधन हो गया था।https://imasdk.googleapis.com/js/core/bridge3.467.0_en.html#goog_1881912224https://imasdk.googleapis.com/js/core/bridge3.467.0_en.html#goog_852664310Ads by Jagran.TV

24 मई को उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें 30 मई को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद 3 जून को ऑक्सीजन लेवल में गिरावट के बाद उनहें PGIMER के नेहरू हॉस्पिटल एक्सटेंशन में भर्ती करवाया गया। गुरुवार को उनकी कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। माता-पिता के बीमार पड़ने की खबर मिलने पर उनके बेटे जीव मिल्खा सिंह और बेटी भी चंडीगढ़ पहुंच गये थे और करीब एक महीने से उनके साथ ही थे। जीव मिल्खा सिंह इंटरनेशनल स्तर के जाने-माने गोल्फर हैं। जीव ने दो बार एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट जीता है। उनके परिवार ने ही मिल्खा सिंह के निधन कीकी जानकारी दी।

I had spoken to Shri Milkha Singh Ji just a few days ago. Little did I know that it would be our last conversation. Several budding athletes will derive strength from his life journey. My condolences to his family and many admirers all over the world.

— Narendra Modi (@narendramodi) June 18, 2021

एशियाई खेलों में 4 स्वर्ण पदक और कॉमनवेल्थ गेम्स में एक गोल्ड मेडल जीतनेवाले मिल्खा सिंह देश की शान थे। फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर इस धावक को दुनिया के हर कोने से प्यार और समर्थन मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here