जिंदा नास्त्रेदमस ने की एलियन मिलने की भविष्यवाणी, इस साल सौर मंडल में जीवन मिलने का किया दावा, क्या कहते हैं वैज्ञानिक?

0

जीवित नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर एथोस सैलोमे ने एलियन को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि 2028 तक एलियंस की खोज कर ली जाएगी। 37 साल के एथोस सैलोमे पहले भी कई तरह की भविष्यवाणियां कर चुके हैं। ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के मौत की भविष्यवाणी भी वह कर चुके हैं। वहीं एलन मस्क के ट्विटर खरीदने, स्पेन के यूरो 2024 जीतने समेत तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी उन्होंने की है। अब वह एलियन को लेकर भी बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।

पिछले महीने उन्होंने दावा किया था कि 2026 और 2028 के बीच विदेशी जीवन की खोज के लिए सरकारों और धार्मिक निकायों को नैतिक विचारों के सामना करने की जरूरत होगी। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2028 लोगों के बीच अन्य ग्रह के निवासियों के अस्तित्वकी मान्यता को चिह्नित करेगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक दुनिया में वैज्ञानिकों के शोध ने साबित कर दिया है कि ये भविष्यवाणियां सही हो सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आखिर वैज्ञानिकों को जीवन कहां मिलेगा।

कहां मिलेंगे एलियन?

एथोस का कहना है कि नासा और यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ESA) बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर समुद्र की गहराई में जीवन की खोज करेंगे। 2026 और 2028 के बीच होने वाली इस खोज में ऐसे जीव शामिल होंगे जो पृथ्वी पर ज्ञात किसी भी चीज की तुलना में जैविक रूप से कहीं ज्यादा जटिल होंगे। एथोस की भविष्यवाणी ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में वैज्ञानिकों ने प्रशांत महासागर के समुद्र तल पर आलू जैसी असामान्य गांठों की खोज की है, जो पूर्ण अंधेरे में ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत को लेकर यह हमारी वर्तमान समझ को चुनौती देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here