दुनियाभर में यूं तो कई अजीब घटनाएं होती है, लेकिन कुछ ऐसे दुर्लभ संयोग होते हैं तो सभी को आश्चर्य में डाल देते हैं। हाल ही में अमेरिका के ऑरेंज काउंटी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां जुड़वां बहनों ने एक ही अस्पताल में एक ही दिन बेटों को जन्म दिया है। इन जुड़वा बहनों का नाम जिल जस्टिनियानी और एरिन चेप्लाक हैं, जिन्होंने एक जैसी शक्ल वालों लड़कों को जन्म दिया है। जिल और एरोन की जिंदगी में ये खुशी करीब चार घंटे के अंतराल में आई।
अस्पताल ने बताया कि दोनों लड़के बिल्कुल एक जैसे नाप के साथ पैदा हुए थे। दोनों बच्चों का वजन 7 पाउंड, 3 औंस था और जन्म के समय हाइट भी 20 इंच थी। दोनों लड़कों में एक जैसी समानता देखकर अस्पताल का स्टाफ भी हैरान है, परिवार वाले दोनों लड़कों के जन्म के बाद काफी खुश है।
हमेशा साथ रही दोनों जुड़वा बहनें
बेटों के जन्म देने के बाद दोनों बहनें भी खुश है और उन्होंने कहा कि ‘हम हमेशा एक-दूसरे के करीब रहे हैं। जीवन में मातृत्व पर खुश रहने की चाहत का विचार भी एक साथ हमारे मन में आया। तब हमने साथ में यानी एक ही समय में मां बनने का फैसला किया था।
हम दोनों ने गर्भावस्था के हर फेज में एक-दूसरे की हरसंभव मदद की। अपनी भावनात्मक बॉन्डिंग की वजह से हम पूरे 9 महीनों तक एक दूसरे के साथ रही और हर शारीरिक बदलाव को दिल की गहराई के साथ महसूस किया। हालांकि एक ही दिन बेटों के जन्म देने को वह भी बड़ा संयोग मानती है। दोनों बहनों को भी एक ही समय पर अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है।