Tokyo Olympics के लिए भारत के प्रतिभागी अपने उम्दा प्रदर्शन के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं और पिछली बार की अपेक्षा ज्यादा से ज्यादा मेडल लाने का लक्ष्य निर्धारित किए हुए हैं। ऐसे में देश के तमाम लोगों की आश इन प्रतिभागियों पर बनी हुई है। देश का हर नागरिक टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाना चाहता है ताकि वह विश्व में भारत का नाम रोशन कर सके। इसी सिलसिले में बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपना एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिससे वह टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं।
बाॅलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हमेशा बने रहते हैं। 64 वर्ष के होने के बाद भी अभिनेता की फिटनेस से सभी लोग परिचित हैं। अनिल अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अनिल कपूर ने मंगलवार को अपना एक और वीडियो पोस्ट किया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें वह एक ट्रैक पर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जब से अनिल ने ट्रैक पर दौड़ते हुए अपना ये वीडियो पोस्ट किया है तब से ही लोगों द्वारा इसे पसन्द किया जा रहा है। उनके इस वीडियो पर फैंस अपनी कई प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
अनिल कपूर ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे ट्रैक पर बहुत तेजी से दौड़ रहे हैं। वीडियो में उनके ट्रेनर की आवाज आ रही है और वह उन्हे मोटिवेट कर रहे हैं। 64 वर्ष की आयु में अनिल कपूर द्वारा ट्रैक पर इस तरह से दौड़े जाने का वीडियो पोस्ट करने का सिर्फ एक ही मकसद है कि वह ओलंपिक में भाग लेने जा रहे भारत के सभी खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ा रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए अनिल कपूर ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ‘‘ऐक्शन में दौड़ना। फिर से ट्रैक पर आने से बहुत खुश हूॅं। टोक्यो में हमारे भारतीय एथलीटों से प्रेरित है जो पूरे देश को गौरवान्वित कर रहे हैं।’’ चलिए अब आप खुद ही इस वीडियो को देख लीजिए।