तवा बांध का लगातार बढ़ रहा जलस्‍तर , नौ गेट खोले

0

प्रदेश के नर्मदापुरम एवं इटारसी क्षेत्र में लगातार जारी झमाझम बारिश से कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। नर्मदा नदी पर बने तवा बांध में जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा है। बाढ क्षेत्रों के इलाकों में फंसे लोगों को राहत केंद्रों में भेजा जा रहा है। उधर पानी की लगातार आवक को देखते हुए तवा बांध से अतिरिक्त पानी को 3015 क्यूमेक्स से बढाकर 3949 क्यूमेक्स पानी नौ गेटो कों 10 फिट खोलकर 9.30 बजे से छोड़ा जा रहा है। नदी मोहल्ला में बाढ़ में फंसे लोगों को राहत दल ने रेस्क्यू कर बचाया। उधर, नई दिल्ली से नागपुर रेल मार्ग पर इटारसी से बैतूल के बीच ताकू-केसला रेलखंड में शुक्रवार को बाढ़ का पानी रेलवे ट्रैक पर आ गया है जिसके कारण रेलवे को रेल यातायात बंद करना पड़ा है। यह रेलखंड इटारसी जंक्शन से कुछ ही दूरी पर है। किसी भी ट्रेन के फंसने की खबर नहीं है। क्षेत्र में वर्षा के कारण यह स्थिति बनी है। उधर गुरुवार शाम से ही हल्की बरसात का दौर जारी रहा जो शुक्रवार सुबह तक निरंतर था। रात भर में शहर में 14 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। वही सुबह 5:30 बजे तक वे 24 घंटों में शहर में 22 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। आज सुबह से शहर में बादल छाए रहे और हल्की वर्षा का दौर जारी रहा। इस दौरान दृश्यता में भी कमी दिखाई दी। इंदौर में अब तक 353 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। गौरतलब है कि शहर में पिछले दो दिनों से लगातार वर्षा का दौर जारी है। इस दौरान शहर के कई इलाकों में जलजमाव हुआ और छह स्थानों पर पेड़ भी गिरे। गुरुवार दोपहर में बादल छंटने के कारण कुछ देर के लिए धूप भी निकली। पिछले दो दिन में शहर के पश्चिमी हिस्से के मुकाबले पूर्वी हिस्से में ज्यादा वर्षा हुई। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर पिछले दो दिन में 95 मिमी वर्षा हुई। वहीं रीगल क्षेत्र में पिछले दो दिन में करीब 109.2 मिमी वर्षा हुई। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचएस पांडे के मुताबिक ओड़िसा के ऊपर जो सुस्पष्ट निम्न दाब का क्षेत्र बना था, उसका झुकाव पश्चिमी दिशा की ओर होने के साथ दायरा विदर्भ तक पहुंच गया था। यही वजह है कि बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक इंदौर में अच्छी वर्षा हुई। ओड़िसा पर बना सुस्पष्ट निम्म दाब का क्षेत्र कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र के रुप में सक्रिय है। ऐसे में अगले एक सप्ताह तक पश्चिमी मप्र में इंदौर व उज्जैन संभाग के जिलों में अगले एक सप्ताह तक वर्षा की गतिविधियां कम दिखाई देगी। अगले एक सप्ताह में इंदौर में हल्की वर्षा होती रहेगी और कभी-कभी मध्यम वर्षा की स्थिति भी दिखाई देगी।

बालाघाट जिले की सारी छोटी बड़ी ख़बरें आप हमारे सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म YOUTUBE FACEBOOK INSTAGRAM TWITTER और WHATSAPP GROUP के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते है हमारे साथ जुड़ने के लिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
Follow us on youtube : https://www.youtube.com/channel/UCYJ_QqdBu2Kz4lKkQol3R9Q
Follow us on facebook : https://www.facebook.com/padmeshmedia…
Follow us on instagram : https://www.instagram.com/padmeshmedia/
Follow us on twitter : https://twitter.com/NewsPadmesh
Join our whatsapp group पद्मेश न्यूज़ बालाघाट खबर https://chat.whatsapp.com/INnKnGKxxiiAWJzQyxdFaY
Join our telegram group PADMESH 24X7 HD BALAGHAT NEWS : https://t.me/padmesh24X7balaghat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here