तेंदुए के शावको और जवानो का हुआ आमना सामना

0

नक्सली उन्मूलन में लगे जवानो को सघन वनो में नक्सलियो के साथ साथ हिंसक वन्य प्राणियो का भी सामना करना पड़ता है,बालाघाट के अति नक्सल प्रभावित इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानो का नदी के किनारे तेंदुए की गुफा में नन्हे शावको से सामना हो गया। जँहा सर्चिंग कर रहे जवानो ने तेंदुए के शावकों का वीडियो भी बनाया। जिसमे तेंदुए के तीन शावक जवानो को देखकर अपने ही अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दिए गनीमत रही की उस वक्त वंहा मादा तेंदुआ नहीं थी वरना अंजाम कुछ और हो सकता था।

उकवा थाना क्षेत्र जंगल नदी का बताया जा रहा वीडियो
प्राप्त जानकारी के अनुसार उकवा थाने के अंतर्गत यहा तैनात हॉक फ़ोर्स और सीआरपीएफ के जवान संयुंक्त रूप से जब एक नदी के किनारे सर्चिंग कर रहे थे तों उन्हें एक गुफा से आवाज सुनाई दी जँहा देखने पर उन्हें तेंदुए के हाल ही में जन्मे तीन नन्हे शावक दिखाई दिए। इन नन्हे मेहमानों का अभिवादन करते हुए एक जवान ने वीडियो भी बना लिया जिसमे साफ तौर पर देखा जा सकता है।की कैसे तेंदुए की गुफा में वीडियो बनाते हुए जवान गुजर रहे है, यह देखने में भले ही साधारण सा लग रहा हो लेकिन ये बेहद ख़तरनाक भी हो सकता था यदि यहा मादा तेंदुआ या अन्य तेंदुए होते तों वहा कुछ भी हो सकता था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आपको बताएं कि सर्चिंग के दौरान तेंदुए की गुफा में जवानों द्वारा यह वीडियो बनाया गया है।यदि उस दौरान वहां वनप्राणी तेदुआ होता है या फिर मादा तेंदुआ उसी वक्त गुफा में पहुंच जाती,तो स्थिति को नियंत्रित करना आसान नहीं होता। बताया जा रहा है कि ऐसी स्थिति में तेंदुए बेहद आक्रामक हो जाते जो जवानो पर झपट कर हमला भी कर सकते थे। क्योंकि नन्हे शावको की सुरक्षा के लिए मादा तेंदुआ बेहद ख़तरनाक हो जाती है।लेकिन गनीमत रही की गुफा में या इसके आसपास शावको की माँ मादा तेंदुआ नहीं थी वरना अंजाम कुछ और होता बहरहाल खतरों का सामना करते हुए तेंदुए के नन्हे शावको का वीडियो बेहद खूबसूरत है। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से जमकर वायरल हो रहा है।जिसमे जवाने के जज्बे और वन्य प्राणियों के प्रति उनकी भावना को दिखाया गया है।ये वीडियो बताने के लिए काफ़ी है की नक्सली उन्मूलन में लगे जवान न सिर्फ नक्सली खतरों का सामना करते है बल्कि सर्चिंग के दौरान ख़तरनाक हालातो और हिंसक वन्यप्राणियों के खतरे के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर अपने फ़र्ज को कैसे अंजाम देते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here