तेंदुए ने युवक पर किया हमला, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग अलर्ट

0

रविवार सुबह 7 बजे गोंडीवाढोना गांव में तेंदुए ने अरुण शेषराव उईके नामक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। तेंदुए के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार अरुण सुबह गांव से लगे नहर के पास शौच करने बैठा था तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक का सौंसर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश कर रहा है।

तलाश में जुटा वन अमला

डिप्टी रेंजर नरेन्द्र ताजने ने बताया कि युवक के अनुसार हमला करने वाला वन्य प्राणी तेंदुआ है, युवक के हाथ और पैर पर नाखून के निशान बने हुए हैं। प्राथमिक दृष्टि से यह तेंदुए का ही हमला प्रतीत हो रहा है। तेंदुए के हमले के बाद वन अमले ने सर्चिंग शुरू की है।

100 से अधिक पशुओं को बनाया शिकार

ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए के साथ दो शावक भी है। सौंसर वन परिक्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पिछले तीन माह से तेंदुए ने आतंक मचा दिया है। सौ से अधिक पशुओं का शिकार हो चुका है। तेंदुए को खोजने कैमरे, पिंजरा और डाॅग स्क्वायड को भी लगाया गया है, लेकिन वन अमले की पकड़ में नहीं आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here